फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Symptoms of dengue in three including youth, larvae found in six houses

Varanasi News: युवक समेत तीन में डेंगू के लक्षण, छह घरों में मिला लार्वा

Sun, 13 Aug 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of dengue in three including youth, larvae found in six houses
बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव के कारण डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को खजूरी में 23 वर्षीय युवक समेत तीन लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि रैपिड जांच में खजूरी में 23 वर्षीय युवक, गायत्री नगर कॉलोनी में 42 वर्षीय और अनमोलनगर सारनाथ में 46 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू के लक्षण मिले है। बताया कि सभी मरीज स्वस्थ है और सैंपल जांच के लिए सेंटीनल लैब भेजा गया है। इन जगहों पर एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। इसके अलावा ब्रीडिंग चेकर्स की ओर से 836 घरों की जांच में छह जगहों पर लार्वा मिलने पर संबंधित लोगों को नोटिस देकर लार्वा नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed