फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Swimming in the sea Jiya of Azamgarh made world record by completing 22 km distance in 7 hours 4 minutes

समुद्र में तैराकीः 22 किमी की दूरी 7 घंटे 4 मिनट में पूरी कर आजमगढ़ की जिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 05 Jan 2021 10:54 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Swimming in the sea Jiya of Azamgarh made world record by completing 22 km distance in 7 hours 4 minutes
आजमगढ़ की जिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

आजमगढ़ की बेटी जिया राय ने समुद्र में  22 किमी की दूरी 7 घंटे 4 मिनट में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी जिया राय ने फिर पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है। मंगलवार को हुई तैराकी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की 12 साल की बेटी ने विश्व रिकार्ड कायम किया है। तैराकी में 22 किलोमीटर की दूरी रिया ने 7 घंटे 4 मिनट में तय कर यह रिकॉर्ड बनाया। रिकॉर्ड बनते ही उनके परिचित और पिता मदन राय खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन


फिट इंडिया मूवमेंट के तहत महाराष्ट्र के पालघर जिले के समुद्री तट पर मंगलवार को साहसिक समुद्री तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।। विजय पाटिल फाउंडेशन और कलंब स्पोर्ट्स फाउंडेशन की संयुक्त मेजबानी में आयोजित अभियान में देश के जाने-माने समुद्री तैराक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रभात कोली, जिया राय, राष्ट्रीय स्तर के कार्तिक गूगले,  राकेश कदम और शार्दुल घरत अर्नाला किले से वसई किले के बीच 22 किलोमीटर की समुद्री तैराकी में भाग लिया।

विज्ञापन

Swimming in the sea Jiya of Azamgarh made world record by completing 22 km distance in 7 hours 4 minutes

पहली बार इस प्रकार की साहसिक समुद्री तैराकी अभियान का आयोजन किया गया। जिया राय ने 22 किलोमीटर की तैराकी 7 घंटे 4 मिनट में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। तैराकी का जो समुद्री रास्ता था वह बहुत ही कठिन था। इससे पहले किसी महिला ने इसको पूरा नहीं किया था। मंगलवार को जिया राय इसको पूरा कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस तैराकी में चार युवकों ने भी भाग लिया जो 22 वर्षीय थे।  दिव्यांग जिया राय अकेली 12 वर्ष की थीं। महाराष्ट्र तैराकी एसोसिएशन की देखरेख में इस अभियान का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed