फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sweetmeat made of the pagoda, was fifty-six indulgence

बना लड्डू का शिवालय, लगा छप्पन भोग

Wed, 02 Nov 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 02 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sweetmeat made of the pagoda, was fifty-six indulgence
बाबा विश्वनाथ के दरबार में सजी अन्नकूट शृंगार की झांकी।
काशी में अन्नकूट महोत्सव की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गईं। बाबा विश्वनाथ के दरबार में देसी घी के लड्डुओं से शिवालय बनाया गया तो अन्नपूर्णा के धाम में 82 कुंतल मिठाइयां, मेवा, पकवान से छप्पन भोग सजाया      गया। अन्नकूट की झांकी देखने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे। मां अन्नपूर्णा का प्रसाद लेने के लिए लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन



बाबा विश्वनाथ के दरबार में 51 कुंतल मिठाई, मेवे के लड्डू और पकवानों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर तरह-तरह की मिठाइयों से सजाया गया। बाबा के गर्भगृह के बाहर बैकुंठ महादेव परिसर में लड्डुओं से बने शिवालय की झांकी के दर्शन कर भक्त निहाल हुए। लाल पेड़े के अलावा खजूर, हरी बुंदिया का लड्डू, बेसन का लड्डू, मगदल, मालपुआ, खुर्मा, गुलाब जामुन के अलावा मेले की मिठाइयां सजाई गईं। तरह-तरह की कलौजी, चार प्रकार की दाल भी अर्पित की गई। इसी तरह मां अन्नपूर्णा के दरबार में 82 कुंतल मिठाई, पकवान और मेवा से अन्नकूट महोत्सव की झांकी को यादगार बनाया गया। बेसन, मेवा, मैदा और सूरन के लड्डू के अलावा खुरमा, काजू बर्फी, फलाहारी बर्फी, मगदल समेत तरह-तरह के नमकीन मां के दरबार में सजाए गए।
विज्ञापन


शनिदेव मंदिर में भी छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इसी तरह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में 31 कुंतल मिठाई और नमकीन, मेवा से छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मछोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भी छप्पन भोग से अन्नकूट महोत्सव की झांकी सजाई गई। अन्नकूट महोत्सव को गीत-संगीत से यादगार बनाया गया। दुर्ग विनायक, शीतला घाट पर शीतला मंदिर मेें भी अन्नकूट महोत्सव की झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed