{"_id":"3e13c83fe81373639dfb0f219c0ad286","slug":"sweet-mixup-in-holi-mallan-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलन से घोली प्रेम की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलन से घोली प्रेम की मिठास
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्लबों की ओर से अब होली मिलन के जरिए प्रेम-सौहार्द प्रगट करने का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार को कहीं अबीर-गुलाल के साथ लोगों ने विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया तो कहीं गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से मौके को यादगार बनाने की कोशिश की गई। इस दौरान आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
गोदौलिया स्थित तुलसी राम लक्खी देवी धर्मशाला में जायसवाल सभा काशी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में गुलाल लगाकर लोग गले मिले। बतौर मुख्य अतिथि अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गुलाब चंद्र जायसवाल ने कहा कि देश की विकास दर को आगे बढ़ाने में इस समाज का अनुकरणीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा पर जोर दिया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, विधायक रवींद्र जायसवाल, श्याम सुंदर जायसवाल, यूपी जायसवाल सभा के अध्यक्ष श्याम जी, संजय जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर, गायघाट पर सारस्वत युवा सभा की ओर से आयोजित होली मिलन में बुजुर्गों का स्वागत टोपी पहनाकर किया गया। इसके बाद फैंसी ड्रेस, नृत्य प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
कोई आलिया भट्ट, प्रियांक चोपड़ा की ड्रेस में था तो कोई केजरीवाल के। डॉ. आलोक चंद्र भारद्वाज, डॉ. प्रकाश मिश्र, प्रितांशु पाठक,सुरेंद्र शर्मा उपस्थित थे। अग्रसेन स्वतंत्र स्काउट दल के होली मिलन समारोह में मीना कुमारी, मोहन सिंह और एसएन यादव ने होरी, चैती गीतों की प्रस्तुति की। डॉ. राम अवतार पांडेय, किरण श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन अग्रवाल अशोक कुमार वर्मा, कमल कुमार उपस्थित थे।
इधर, अस्सी घाट पर गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से होली मिलन में रंगारंग प्रस्तुतियां यादगार बन गईं। डॉ. रोहित गुप्ता, नीलम गुप्ता ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने की अपील की। इस मौके पर पुष्पारानी, पूर्णिमा, हीरावती, शकुंतला, रीता ने होली की एक-दूसरे को बधाई दी।
रामनगर संवाददाता के अनुसार वहां इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से रविवार को नगर पालिका के सभागार में उद्यमियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और गले मिले। होली की शुभकामनाएं दी। कवि धरमवीर मिश्रा और संजना राय ने कविताओं से महफिल में समा बांध दिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी उद्यमियों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव भट्टाचार्य ने की। संचालन संदीप सिंह ने किया। अशोक सुलतानिया, पीयूष अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, संतोष जालान आदि उपस्थित थे।