{"_id":"6197d55713500b093c775bf4","slug":"swachh-survekshan-2021-garbage-free-city-and-safai-mitra-challenge-varanasi-to-get-president-award-know-what-is-new","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गार्बेज फ्री सिटी और सफाई मित्र चैलेंज: वाराणसी को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, जानिए क्या हुआ नया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्बेज फ्री सिटी और सफाई मित्र चैलेंज: वाराणसी को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, जानिए क्या हुआ नया
Fri, 19 Nov 2021 10:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:18 PM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दो श्रेणियों में काशी को प्रदेश में सम्मान मिल रहा है। पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण व जीएफसी (गार्बेज फ्री सिटी) के लिए शासन द्वारा सर्वे कराया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : Twitter : @rashtrapatibhvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गार्बेज फ्री सिटी और सफाई मित्र चैलेंज की श्रेणी में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को वाराणसी नगर निगम को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से पुरस्कार लेने के लिए महापौर मृदुला जायसवाल नई दिल्ली पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दूबे और नगर आयुक्त प्रणय सिंह 20 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे। शनिवार को ही राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का परिणाम भी घोषित होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दो श्रेणियों में काशी को प्रदेश में सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन
रेटिंग की घोषणा शनिवार को
पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण व जीएफसी (गार्बेज फ्री सिटी) के लिए शासन द्वारा सर्वे कराया गया था, जिसमें वाराणसी नगर निगम को ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। रेटिंग की घोषणा शनिवार को होने वाले समारोह में की जाएगी। वाराणसी शहर से रोजाना तकरीबन 600 एमटी कचरा निकलता है। अभी इसका निस्तारण करसड़ा प्लांट और शहर के तीन छोटे-छोटे वेस्ट टू एनर्जी प्लांटों पर किया जाता है।
विज्ञापन
पढ़ेंः तस्वीरों में काशी की देव दीपावली: लाखों दीयों की रोशनी से जगमग हुए गंगा घाट, लहरों पर उभरी स्वर्णिम आभा
ठोस कचरा प्रबंधन: सेमीफाइनल वाराणसी ने जीता
ठोस कचरा प्रबंधन की प्रतिस्पर्धा का सेमीफाइनल वाराणसी ने जीत लिया है। भारत सरकार से संबद्ध स्काच संस्था ने बृहस्पतिवार को इसका प्रमाण पत्र जारी कर दिया। अब दिसंबर में अहमदाबाद में देश के स्वच्छ शहरों की बादशाहत पर फैसला किया जाएगा। अहमदाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए नगर निगम नए सिरे से तैयारी करेगा।
अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में ठोस कचरा प्रबंधन पर वाराणसी नगर निगम के प्रयासों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। दरअसल, इस प्रतियोगिता में कचरा प्रबंधन के दो बिंदुओं पर निर्णय किया जा रहा है। इमसें ठोस कचरा के पुर्नउपयोग और निपटारे को शामिल किया गया है।
पढ़ेंः दीपमालाओं की लड़ियों से काशी की धरा पर सजा तारामंडल, घाटों पर दिख रही अलौकिक छटा

वाराणसी नगर निगम का प्रदर्शन बेहतर
अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि पुर्नउपयोग में खाद, कोयला और बिजली बनाने की प्रक्रिया है और जिन कचरे का पुर्नउपयोग नहीं हो पाए सका विज्ञान के तहत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना निपटारा किया जाता है। दोनों ही क्षेत्रों में वाराणसी नगर निगम का प्रदर्शन बेहतर है।
करसड़ा प्लांट में कचरे से खाद, जमीन के गड्ढे भरने के लिए अवशेष तैयार किया जाता है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आबादी से दूर बने इस प्लांट में हरियाली की पर्याप्त व्यवस्था है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि स्काच कंपनी ने अप्रैल में सर्वे किया था। कचरा प्रबंधन के साथ ही भविष्य की योजनाओं के आंकलन पर हुई प्रतियोगिता में वारासणी नगर निगम ने सेमीफाइनल जीता है। दिसंबर में फाइनल में भी हमारी जीत होगी।