फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspicious death of mother, daughter and son-in-law, fear of murder, forensic team engaged in investigation

Triple murder in Varanasi: कमरे में मां, बेटी और बेटे का शव मिला, सिर और चेहरे पर हसिया से वार, मौके पर...

Thu, 12 Jan 2023 02:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Jan 2023 02:25 PM IST
सार

गुरुवार की सुबह मां, बेटी और बेटे के शव कमरे में मिले। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फॉरेंसिक टीम को छानबीन में मौके से डंडा और हसिया भी मिला है। एक कुर्सी भी टूटी हुई है। तीनों के शव जमीन पर पड़े हुए मिले। 

विज्ञापन
Suspicious death of mother, daughter and son-in-law, fear of murder, forensic team engaged in investigation
वाराणसी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह मां, बेटी और बेटे के शव कमरे में मिले।  तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड के साथ एडिशनल एसपी, डीसीपी गोमती जोन ने छानबीन की। वहीं, फोरेंसिक टीम ने कमरे से खून लगे डंडे और अन्य साक्ष्य जुटाए। वारदात को अंजाम देने का शक दामाद पर है। 

विज्ञापन


मिल्कीपुर निवासी भोला गुप्ता की पत्नी रानी गुप्ता (55), विवाहित बेटी पूजा गुप्ता (26), छोटा बेटा मोहन गुप्ता (30) एक ही मकान में रहते थे। पति भोला गुप्ता और उसका बड़ा बेटा दीपक पिछले छह साल से अलग रहते थे। बेटी पूजा की ससुराल रोहनिया थाना क्षेत्र के वंदेपुर गांव में है। 

विज्ञापन

दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक

रविवार को परिवार में विवाद के बाद सोमवार को दामाद अरविंद अपनी पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ ससुराल मिल्कीपुर गांव आया। पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई। सोमवार की देर शाम ससुराल से बच्चों को लेकर दामाद अरविंद अपने घर आया। बच्चों को घर पर छोड़ने के बाद वह लापता हो गया। इस बीच गुरुवार सुबह देर तक रानी गुप्ता के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस की रहने वाली कुछ महिलाओं ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गांव के प्रधान ने राजातालाब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो कमरे के अंदर फर्श पर रक्तरंजित रानी, उसकी बेटी पूजा और बेटे मोहन का शव पड़ा हुआ था। चेहरे और सिर को बुरी तरह से कूंचा गया था, ताकि पहचान नहीं हो सके। शव के पास ही बांका, हंसिया, डंडा और टूटी हुई कुर्सी पड़ी हुई थी।  

अलग रहते हैं बड़ा बेटा और पति
फॉरेंसिक टीम ने चेहरे पर जमे खून को धुलवाया तो पहचान हुई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह, गोमती जोन के डीसीपी विक्रांत वीर और एसीपी राजातालाब अंजनी कुमार राय वारदात स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।  ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पति भोला गुप्ता और बड़े बेटे दीपक को बुलवाया गया। पति भोला और बड़े बेटे दीपक ने बताया कि परिजनों से कोई वास्ता नहीं था। पति भोला और पत्नी रानी के बीच मुकदमा भी चल रही है।  

Suspicious death of mother, daughter and son-in-law, fear of murder, forensic team engaged in investigation
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तफ्तीश में सामने आया कि रानी की बेटी पूजा और दामाद अरविंद के बीच विवाद था। परिवार में मां, बाप से भी पूजा की नहीं बनती थी। यह बात अरविंद को नागवार लगती थी। कई बार समझाया लेकिन पूजा नहीं मानी।

इस बीच बुधवार की रात 11 बजे के बाद अरविंद ससुराल आया और रात में सोते समय पत्नी पूजा, सास रानी और साले मोहन की सिर व चेहरे पर हंसिया और डंडे से वार कर हत्या कर दी। पहले उसने पत्नी की हत्या की और फिर साले मोहन और सास को मौत के घाट उतारा। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर के पीछे वाले रास्ते से भाग निकला।

मंगलवार की रात घटना की आशंका  

पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि दामाद दो दिन पूर्व घर पर आते जाते दिखा था। मंगलवार रात परिवार में लड़ाई झगड़े जैसी आवाजें आ रही थीं। मंगलवार शाम के बाद से परिवार के अन्य सदस्य बाहर नहीं दिखे थे। आसपास के लोगों को लगा कि ठंड के कारण बाहर नहीं निकल रहे होेंगे। हालांकि दो दिन लगातार दरवाजा बंद होने से पड़ोसियों को शक हुआ।

घर के बाहर साइकिल और दो कुर्सी दो दिन से उसी अवस्था में पड़ी हुई थी। कयास है कि मंगलवार की रात ही घटना को अंजाम दिया गया। पनियरा निवासी पति भोला और बेटे दीपक ने आरोप लगाया कि दामाद ने ही घटना को अंजाम दिया। भोला गुप्ता घर के अंदर बेटी और बेटे का रक्तरंजित शव देखकर बेसुध हो गए। भोला का कहना था कि उनके बेटे और बेटी अकारण मारे गए। आंगन में बेटी का शव और गैलरी में पत्नी रानी और बेटे मोहन का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed