यूपी के सीएम पद पर सस्पेंस कायम, मनोज सिन्हा वाराणसी रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे का मुखिया कौन होगा, इसके लिए सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। वहीं इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा वाराणसी रवाना हो गए। मनोज सिन्हा कल गाजीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष की माता की तेरही में शामिल होंगे।
इससे पहले उन्होंने संसद में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि न ही मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की रेस में हूं और न ऐसी किसी रेस के बारे में जानता हूं। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने ट्वीट करके कल होने वाली विधायक दल की मीटिंग के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने सभी विधायकों को 2 बजे आने का निमंत्रण दिया। केशव मौर्य ने ट्वीट किया, 18 मार्च को यूपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नेता का चुनाव होगा सभी माननीय विधायक 2:00 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएं बैठक 4:00 बजे प्रारंभ होगी।
बता दें कि मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है। बीएचयू आईआईटी से उन्होंने पढ़ाई की है और छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें पढ़े-लिखे कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता है।
पीएम मोदी और मनोज सिन्हा के बीच संबंध आरएसएस के दिनों से है। जब मोदी प्रचारक थे तब मनोज सिन्हा के गांव गाजीपुर आते थे। पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब वह मनोज सिन्हा का प्रचार करने गाजीपुर आए थे।