फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspends DM earlier accused of fraud at chandauli

भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित DM पर चंदौली में भी लगे थे आरोप

Fri, 08 Jun 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Fri, 08 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
 Suspends DM earlier accused of fraud at chandauli
भ्रष्टाचार के आरोप में फतेहपुर के निलंबित डीएम कुमार प्रशांत पर चंदौली में भी 60 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लग चुका है। उनके स्थानांतरण के बाद घोटाले की पोल खुली थी। शौचालय निर्माण में घोटाले के मामले में कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई थी लेकिन तब डीएम कुमार प्रशांत बच गए थे।  
विज्ञापन


मूल रूप से मऊ के रहने वाले कुमार प्रशांत लंबे समय तक गोरखपुर में सीडीओ रहे। पहली बार चंदौली के डीएम बने कुमार प्रशांत एक वर्ष तक यहां तैनात रहे। मार्च 2016 से अप्रैल 2017 के बीच नमामि गंगे योजना एवं गंगा एक्शन प्लान के तहत गंगा किनारे स्थित गांव में स्वच्छता और खुले में शौच मुक्त करने के लिए लिए बड़े पैमाने पर शौचालयों का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण का ठेका लखनऊ के गोमती खंड स्थित डीएमआर इंफोसिस्टम नाम की प्राइवेट कंपनी को दे दिया गया। इसके तहत धानापुर ब्लॉक के रामपुर-दिया गांव में 100 शौचालयों के लिए 12 लाख रुपये, हिंगुतरगढ में 100 शौचालयों के लिए 12 लाख रुपये, वहीं चहनिया ब्लॉक के कैली गांव में शौचालयों के लिए 12 लाख रुपये, जमालपुर गांव में 100 शौचालयों के लिए 12 लाख रुपये और रौना गांव में 70 शौचालय के लिए आठ लाख 40 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जून को डीपीआरओ अनिल सिंह ने चार्ज लिया और जांच की तथा स्वच्छता अभियान के निदेशक विजय किरण आनंद ने जिले का दौरा किया तो शौचालय बने बिना ही धन निकासी का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed