{"_id":"5c45ece2bdec2273a135561a","slug":"sushma-swaraj-says-to-migrants-contribution-for-motherland-progress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आह्वान, मातृभूमि की प्रगति में भागीदार बनें प्रवासी भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आह्वान, मातृभूमि की प्रगति में भागीदार बनें प्रवासी भारतीय
Tue, 22 Jan 2019 10:12 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आह्वान किया है कि भारत में प्रवासियों के लिए असीम अवसर हैं। मातृभूमि की प्रगति में प्रवासी भारतीय भागीदार बनें। हस्तकला संकुल में भव्य मंच से युवा प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि आपके काम से देश का मान बढ़ता है।
युवा भारतीय दिवस का आयोजन न सिर्फ आपको जड़ों से जोड़े रखना है बल्कि ये सीखने का मौका देना भी है कि कैसे आप देश के विकास के भागीदार बनते हैं। 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के तीन दिवसीय समारोह में पहले दिन सोमवार को हस्तकला संकुल में युवा प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ हुआ।
युवा प्रवासियों का भारत से नाता जोड़ते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि 2022 तक भारत विश्व का सबसे युवा देश होगा। यहां 64 फीसदी आबादी की औसत उम्र 29 साल होगी। तीन करोड़ 10 लाख भारतीय विदेशों में रहते हैं और सबमें भारतीयता समान है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रवासियों के लिए भारत सरकार के प्रयासों का जिक्र किया और कहा आज भारत के लोग दूसरे देशों के प्रमुख भी हैं और बड़ी बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इनकी वजह से देश का नाम हो रहा है। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी मल्टीनेशनल का उदाहरण भी दिया।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीयों का पासपोर्ट उनका सुरक्षा कवच बन गया है। हमने 24 घंटों में लोगों को एक ट्वीट पर मदद पहुंचाई। भारत को जानिये क्विज में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। हम देश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं।
कई ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जो शोध को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। सुरक्षित जाओ, प्रशिक्षित जाओ योजना चलाकर दूसरे देशों में काम करने वाले लोगों की मदद का काम किया। हम फर्जीवाड़ा करके विदेश भेजने वाली एजेंसियों पर भी लगाम लगा रहे हैं।

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में सहयोग करें प्रवासी
प्रवासी भारती सम्मेलन में बोलते सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासियों से भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया है। कहा कि पिछले करीब पौने दो साल में उत्तर प्रदेश अराजकता और अव्यवस्था से निकल चुका है। भारत की बेहतरी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।
दीनदयाल हस्तकला संकुल में उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस और युवा प्रवासी दिवस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के काशी में हो रहे तीन दिवसीय आयोजन से भारत की साख बढ़ने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का इसके लिए आभार भी जताया।
मकर संक्रांति से कुंभ के सफल आयोजन की शुरूआत हो चुकी है। कुंभ में 15 करोड़ लोग आने का अनुमान है। प्रवासी कुंभ में स्नान करें और प्रयागराज में बदली व्यवस्थाओं को महसूस करें। प्रदेश कच्चे माल और कनेक्टिविटी की सभी सुविधाओं से लैस है।
दो साल में सरकार ने 15 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए हैं। एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। छह शहरों में नए एयरपोर्ट बन चुके हैं। जल परिवहन को गति देते हुए वाराणसी से प्रयागराज तक रोरो सेवा जल्दी शुरू हो जाएगी। निवेश के लिए सबसे अच्छा माहौल है। प्रवासियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
काशी के बदलते हुए स्वरूप की चर्चा और इसे नजदीक से देखने-समझने की अपील करते हुए कहा, एक जिला एक उत्पाद के तहत हस्तशिल्पियों के हुनर की प्रदर्शनी अवश्य देखें। परंपरागत उद्यमों की पहचान बनाए रखने के लिए आपकी मदद की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की प्रतिभा विश्व भर में अपना लोहा मनवा रही है। सबसे युवा राज्य उत्तर प्रदेश है। इसके मद्देनजर प्रदेश में सवा नौ लाख युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, जबकि छह लाक युवाओं को कौशल विकास की योजनाओं से जोड़ा जा चुका है।