{"_id":"65566c6143871d3dba0d0988","slug":"sunny-leone-reached-baba-darbar-performed-aarti-of-mother-ganga-varanasi-news-c-20-vns1013-422887-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाबा दरबार पहुंचीं सनी लियोनी, उतारी मां गंगा की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाबा दरबार पहुंचीं सनी लियोनी, उतारी मां गंगा की आरती
विज्ञापन
वाराणसी। अभिनेत्री सनी लियोनी बृहस्पतिवार को बनारस पहुंचीं। गुलाबी रंग के सूट में सजी-धजी सनी पूरी तरह से बनारस के रंग में रंगी नजर आईं। माथे पर त्रिपुंड और गंगा तट पर पूरी श्रद्धा के साथ उन्होंनें गंगा पूजा की। इसके पूर्व उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। सनी लियोनी को अपने बीच देख उनके प्रशंसक भी बेकाबू हो गए। पुलिस को बड़ी मशक्कत से स्थिति संभालनी पड़ी।
पहली बार बनारस पहुंचीं सनी लियोनी पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के साथ देर शाम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुईं। उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। अर्चक के बताए पूजन के हर विधान उन्होंने निष्ठा से निभाए। पूजन के बाद उन्होंने गंगा की मढ़ी पर बैठकर मां गंगा की आरती देखी। आरती की भव्यता देखकर वह मंत्रमुग्ध नजर आईं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, ट्रस्ट सचिव हनुमान यादव ने उन्हें अंगवस्त्र, मोमेंटो व प्रसाद दिया। लगभग एक घंटे तक वह दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रहीं। इसके पूर्व उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और गंगा द्वार से बजड़े पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचीं।
इससे पहले जगतगंज स्थित होटल में बातचीत के दौरान सनी लियोनी ने कहा कि बनारस आकर वह बेहद एक्साइटेड हैं। बनारस के बारे में बहुत कुछ सुना था। आज नजदीक से देखने का मौका मिला। उनके साथ आए पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने नाना पाटेकर के अपने फैन को थप्पड़ मारने के सवाल पर कहा कि किसी भी सेलिब्रिटी को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। मैंने भी वह वीडियो देखा। वीडियो देखकर मुझे बहुत निराशा हुई।