{"_id":"666c486f6c34ecb5be0d1c8a","slug":"summer-holidays-extended-in-basic-schools-now-schools-will-open-on-28-june-basic-education-director-issued-ins-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय रे गर्मी: बेसिक स्कूलों में छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून को खुलेंगे; बेसिक शिक्षा निदेशक ने दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय रे गर्मी: बेसिक स्कूलों में छुट्टियां बढ़ीं, अब 28 जून को खुलेंगे; बेसिक शिक्षा निदेशक ने दिया ये निर्देश
Fri, 14 Jun 2024 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 07:14 PM IST
सार
Varanasi News: यूपी में गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच लोग गुजर-बसर कर रहे हैं। ऐसे में पहले से ही लोगों को बच्चों की चिंता थी। विभाग के इस निर्देश से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं। अब कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल 28 जून को खुलेंगे। पहले विद्यालय 16 जून से खुलने वाले थे। मगर, प्रचंड गर्मी को देखते हुए शासन ने छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस आशय का निर्देश शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किया।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मावकाश चल रहा है। स्कूल 15 जून तक बंद हैं। मगर, प्रचंड गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय ने मौसम विभाग से मौसम के पूर्वानुमान का डाटा मांगकर आकलन किया।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार को बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने छुट्टियां बढ़ाने का निर्देश जारी कर दिया। निर्देश के मुताबिक अध्यापकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए 24 जून तक अवकाश बढ़ाया गया है। 25 जून से शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी, अनुदेशक और शिक्षामित्र सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासकीय कार्य करेंगे। 28 जून से छात्र-छात्राओं के लिए सुबह 7:30 से 10 बजे तक विद्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन
एक जुलाई से विद्यालय सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। 25 से 30 जून तक की अवधि में विद्यालय में अन्य गतिविधियों जैसे साफ-सफाई, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन बढ़ाने आदि के लिए अलग से दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।