फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Summer Camp Little Master in news parents should not put pressure on children to make career

समर कैंप: खबरों के लिटिल मास्टर, अभिभावक अपनी पसंद के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए बच्चों पर न डालें दबाव

Sat, 19 Jul 2025 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 03:57 PM IST
सार

क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अमर उजाला के कार्यालय में सम्मानित किया गया। बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई कि वे उन पर कॅरिअर को लेकर ज्यादा दबाव न डालें।

विज्ञापन
Summer Camp Little Master in news parents should not put pressure on children to make career
प्रतियोगिता के विजेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से समर कैंप के दौरान आयोजित खबरों के लिटिल मास्टर क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन


मुख्य अतिथि उप निदेशक माध्यमिक अवध किशोर सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को कई प्रेरणादायक बातें बताईं। बच्चों को इंस्पायर योजना के बारे में बताया और छोटे मॉडल बनाकर विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।  अभिभावकों और शिक्षकों से अपील करते हुए उपनिदेशक ने कहा किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए बच्चों पर कोई जोर नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन


खास ताैर से अभिभावक अपनी पसंद के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए बच्चों पर दबाव न डालें। उन्होंने बच्चों को अखबार पढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और अभिभावक भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में हुई थी परीक्षा
बीते एक से आठ जून तक समर कैंप के दौरान कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने अमर उजाला का अखबार नियमित पढ़कर प्रतियोगिता की तैयारी की थी। परीक्षा नौ जून को हुई थी। जिले के 1145 विद्यालयों में से 353 विद्यालयों में समर कैंप आयोजित था। इसमें 200 विद्यालयों के आठ हजार बच्चों ने हिस्सा लिया था, इनमें 1500 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इसमें शीर्ष 40 बच्चों को चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में उनके शिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी में पुरस्कृत किया गया।

पड़ोस के घर का अखबार पढ़कर की तैयारी
विद्यालय में समाचार बोर्ड लगने पर प्रतिदिन के समाचार को पढ़कर तैयारी की थी। जहां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल की खबरों को अपडेट किया जाता था। - अन्नू कुमारी केसरी, कंपोजिट विद्यालय केसरीपुर 

मेरे गांव के पड़ोस में अखबार आता था, कुछ देर के लिए मांगकर मैने परीक्षा की तैयारी की। इसके अलावा विद्यालय में जो अखबार मिलता था, उससे तैयारी की। - आकृति बरनवाल, भरथरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed