{"_id":"680e7a5fbaad873c1f03cb73","slug":"sudden-fire-broke-out-in-the-district-jail-boundary-premises-causing-panic-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिला जेल बाउंड्री परिसर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिला जेल बाउंड्री परिसर में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में काबू पाया
Mon, 28 Apr 2025 12:14 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:14 AM IST
सार
जिला जेल से सटे परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। अग्निशमन की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जिला जेल में लगी आग पर काबू पाया गया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिला जेल से सटे परिसर में रविवार को अचानक आग लग गई। दो घंटे के अथक प्रयास से फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। हुकुलगंज में जिला जेल से सटे बाउंड्री में अंदर से धुआं उठते देख क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद बृजेश श्रीवास्तव को सूचना दी।
विज्ञापन
इस बीच पार्षद ने प्रभारी जेलर शिव पूजन मिश्र को बताया कि उनके जेल बाउंड्री से आग की लपटें उठ रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। बता दें कि फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन