फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subramaniam Swamy becomes chairman of Gyanvapi Mukti Yagna Committee

ज्ञानवापी मुक्ति यज्ञ समिति के अध्यक्ष बने सुब्रमण्यम स्वामी, कहा-मुस्लिम समुदाय से सहयोग की उम्मीद

Fri, 06 Mar 2020 01:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Subramaniam Swamy becomes chairman of Gyanvapi Mukti Yagna Committee
सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला।

अखिल भारतीय संत समिति की ओर से गठित श्रीकाशी ज्ञानवापी मुक्ति यज्ञ समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने खुशी जताई है। बृहस्पतिवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा "काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर की मुक्ति और बहाली हिंदू नवजागरण का एक बुनियादी हिस्सा है। हमें उम्मीद है कि मुस्लिम समुदाय इस पर हिंदुओं का सहयोग करेगा और मंदिर को मुक्त करने में हमारी मदद करेगा।"

विज्ञापन

 

मथुरा में बुधवार को अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में काशी और मथुरा विवाद पर हर तरीके से संघर्ष करने का फैसला किया गया। समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हम अयोध्या में राम जन्मभूमि की मुक्ति की तरह काशी विश्वनाथ मंदिर और कृष्ण की जन्मस्थली को भी मुक्त कराना चाहते हैं।

विज्ञापन


बैठक में तय किया किया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मुक्ति के लिए रामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति की तर्ज पर श्रीकाशी ज्ञानवापी मुक्ति यज्ञ समिति बनाने का निर्णय लिया गया। सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को समिति का अध्यक्ष, अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी को उपाध्यक्ष, जीतेंद्रानंद सरस्वती को महामंत्री और पातालपुरी मठ के महंत बालक दास को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है। यह समिति इस मामले में जारी मुकदमे में तेजी लाने और जल्द से जल्द फैसला कराने के हर पहलुओं पर विमर्श करेगी। आवश्यकता के अनुसार इसके लिए जनजागरण का भी सहारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed