फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subhasapa Leader OP Rajbhar attacked on Congress party and out Bharat jodo Nyaya Yatra

UP News: वाराणसी में बोले ओपी राजभर, देशवासियों से अन्याय करने वाले निकाल रहे न्याय यात्रा

Sat, 17 Feb 2024 09:36 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Feb 2024 09:36 AM IST
सार

वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुभासपा नेता ओपी राजभर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सुभासपा एनडीए के साथ मिलकर लड़ेगीl

विज्ञापन
Subhasapa Leader OP Rajbhar attacked on Congress party and out Bharat jodo Nyaya Yatra
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा नेता ओपी राजभर बोले, लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी सुभासपा
विज्ञापन

सारनाथ। देशवासियों के साथ अन्याय करने वाले न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन जनता उन्हें पहचान चुकी हैं। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। 

 

यह बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने सारनाथ के खजुही स्थित एक गार्डेन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

 

उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा में सुभासपा एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उनकी पार्टी यूपी में तीन, बिहार में दो सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। 

 

आगामी चुनाव में उनकी पार्टी का मुद्दा एक देश एक समान निशुल्क शिक्षा, गरीब को निशुल्क इलाज होगा। वर्तमान में रोजगार परक शिक्षा की जरूरत है। हमारी योजना है कि कक्षा चार से तकनीकी विषय अनिवार्य रूप से बढ़ाना चाहिए। उन्होंने घरेलू बिजली का बिल माफ करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed