फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sub-inspectors got the command of the police station

उप निरीक्षकों को मिली थाने की कमान

Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
sub-inspectors got the command of the police station
वाराणसी। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शुक्रवार की शाम कई थानेदारों को बदल दिया। इस दौरान अधिकतर युवाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें थानेदार के पद पर तैनात दी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त के अनुसार उप निरीक्षक आशीष मिश्रा को पीआरओ अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध से थानाध्यक्ष दशाश्वमेध बनाया गया। पीआरओ डीसीपी काशी राजीव कुमार सिंह को मंडुवाडीह थानाध्यक्ष, चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को सारनाथ थानाध्यक्ष बनाया गया। लक्सा प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे को आदमपुर थानेदार, उप निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग को चितईपुर थानेदार, मिथिलेश यादव को लक्सा थानाध्यक्ष और दशाश्वमेध थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को कैंट थाने की कमान सौंपी गई। जबकि पुलिस की किरकिरी कराने वाले सारनाथ थानाध्यक्ष नागेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं मंडुवाडीह थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी को गैर इकाई स्थानांतरण पर कार्यमुक्त किया गया। उप निरीक्षक रमेश को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ और आदमपुर थानाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा को वाचक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed