फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Studio operator coronavirus test report was positive area has not yet been made hotspot in varanasi

स्टूडियो संचालक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव, इलाका अभी तक नहीं बनाया गया हॉटस्पॉट

Tue, 21 Jul 2020 06:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Jul 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Studio operator coronavirus test report was positive area has not yet been made hotspot in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर तक बीएचयू लैब से प्राप्त 339 रिपोर्ट में से 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। जबकि कोरोना का इलाज करा रहे तीन मरीजों का सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर घरों के लिए डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन

वहीं बीएचयू में भर्ती प्रह्लाद घाट निवासी 50 वर्षीय स्टूडियो संचालक की मौत हो गई। शनिवार को स्टूडियो संचालक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात हालत खराब होने के कारण मरीज को अस्पताल कर्मियों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर मंगलवार की सुबह मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन



शनिवार को स्टूडियो संचालक की हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उसे कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्टूडियो संचालक को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती किया गया था। इधर, मरीज के घर के किसी भी सदस्य का स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया और ना ही जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र में हॉटस्पॉट बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज के मौत की सूचना मिलने के बाद प्रह्लाद घाट इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि अब तक क्षेत्र में ना तो सैनेटाइजेशन का काम किया गया है और ना ही मृतक के घर के आसपास के क्षेत्र को सील किया गया है।

मृतक के स्टूडियो के सामने स्थित चाय की दुकान भी लगातार खुल रही थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1436 हो गई है। जबकि 588 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मौजूदा समय में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 814 है और 34 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed