फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students will do Rudrabhishek at BHU Vishwanath temple against appointment of Dr Feroz Khan

फिरोज नियुक्ति प्रकरण: छात्रों ने विरोध में बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Mon, 25 Nov 2019 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Nov 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Students will do Rudrabhishek at BHU Vishwanath temple against appointment of Dr Feroz Khan
डा फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में रुद्राफिषेक करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय(एसवीडीवी) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों ने सोमवार को बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर बाबा विश्वनाथ से इस प्रकरण में न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को रुइया हॉस्टल संस्कृत ब्लॉक के खेल मैदान में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर फैसला हुआ था। संकाय के आनंद मोहन झा ने बताया कि शाम चार बजे सिंह द्वार लंका पर सभा की जाएगी
विज्ञापन


धरना हुआ खत्म
बीएचयू में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर चल रहा धरना खत्म होने के बाद अब सभी को विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम का इंतजार है। कारण, डॉ. फिरोज के एसवीडीवी में आने और क्लास लेने आदि को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। उधर, नियुक्ति को लेकर विरोध और समर्थन दोनों जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा से पहले मामले के पटाक्षेप की तैयारी
वहीं डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर चल रहे विरोध का पटाक्षेप दो दिसंबर को होने वाली सेमेस्टर परीक्षा से पहले हो सकता है। आयुर्वेद संकाय के संहिता एवं संस्कृत विभाग में नियुक्ति के लिए 29 नवंबर को साक्षात्कार के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों पर जवाब देने की तैयारी में हैं। सूत्रों की माने तो पहले इस विभाग के लिए दिसंबर में इंटरव्यू कराने की तैयारी थी, लेकिन इसकी तिथि बदलने का फैसला भी आननफानन में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed