फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students showed talent online in Yuva Mahotsav Udan

युवा महोत्सव उड़ान में छात्रों ने ऑनलाइन दिखाई प्रतिभा

Sat, 10 Jul 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent online in Yuva Mahotsav Udan
डीएवी पीजी कॉलेज के युवा महोत्सव उड़ान-21 का आयोजन शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से संपन्न हुआ। सांस्कृतिक समिति की ओर से आभासी मंच पर साहित्य, संस्कृति और रंगमंच की 18 विधाओं में 85 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। रंगमंचीय विधा में सर्वप्रथम मोनो एक्टिंग में बीए द्वितीय वर्ष के अमन दुबे प्रथम रहे तो मिमिक्त्रस्ी में बीए द्वितीय वर्ष के सत्यम शिवेंद्र प्रथम रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक विधाओं में लाइट वोकल सोलो में बीकॉम प्रथम वर्ष की अनन्या आर्या प्रथम, वेस्टर्न वोकल सोलो में बीकॉम तृतीय वर्ष के प्रिवांशु कुमार दुबे, क्लासिकल वोकल में सत्यम शिवेंद्र प्रथम रहे। क्लासिकल डांस में बीकॉम की अवंतिका पांडेय, इंस्ट्रूमेंटल परकशन में उदय शंकर मिश्रा, इंस्ट्रूमेंटल नॉन परकशन में सत्यम शिवेंद्र प्रथम रहे।
विज्ञापन

वहीं साहित्यिक विधाओं में निबंध अंग्रेजी में अमर्त्य कुमार, हिंदी में सोनू कुमार, संस्कृत में अमरजीत कुमार प्रथम रहे। काव्यपाठ अंग्रेजी में राहुल राज, हिंदी में विद्या वैभव भारद्वाज प्रथम रहे। वादविवाद हिंदी में रातिकेश पूर्णोदय तथा अंग्रेजी में चंदन सागर पटेल प्रथम रहे। प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संयोजन डॉ. अनूप कुमार मिश्रा ने किया। डॉ. ऋ चारानी यादव, डॉ. संगीता जैन, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. प्रशांत कश्यप, डॉ. मीनू लाकड़ा, डॉ. वीएन दुबे, डॉ. एसएन पाठक, डॉ. हसन बानो, डॉ. तरु सिंह, डॉ. श्रुति अग्रवाल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed