बीएचयू: संस्कृत में शिक्षक डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति पर सवाल, छात्रों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता के आरोप और सवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों यूजीसी की नेट की डिग्री पर सवाल के बाद अब नया मामला संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में हुई एक नियुक्ति का सामने आया है।
संकाय के साहित्य विभाग में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति पर सवाल खड़ा करते हुए छात्र कुलपति आवास के सामने रास्ता जाम कर धरने पर बैठे हैं। नियुक्ति को महामना के आदर्शों और नियमों के विपरीत बताते हुए छात्र इसे रद करने पर अड़े हैं।
विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्ति के लिए चले साक्षात्कार के बाद यहां डॉ. फिरोज खान का चयन साहित्य विभाग में हुआ है। इसकी जानकारी होने के बाद गुरुवार दोपहर में नाराज छात्रों ने पहले संकाय में तालाबंदी कर विरोध जताया, इसके बाद यहां से निकलकर होलकर भवन पहुंचे।
इधर छात्रों के आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और होलकर भवन के मेन गेट को बंद करा दिया गया। इसके बाद छात्र रास्ता जाम कर वहीं धरने पर बैठ गए और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उधर सूचना पाकर मौके पर लंका, भेलूपुर से बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई।
छात्रों ने इस दौरान मौजूद संकाय प्रमुख से बातचीत के दौरान डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को महामना के आदर्शों के विपरीत बताया। कुलपति को दिए मांग पत्र में छात्रों ने संकाय में लगे शिलापट्ट का हवाला देते हुए डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को गुरुकुल पद्धति के विरुद्ध बताया। चेतावनी दी कि यदि नियुक्ति रद नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन होगा।