{"_id":"6703abbc371880426a08564e","slug":"students-protest-in-bhu-and-up-college-for-restoration-of-student-union-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: छात्रसंघ बहाली को लेकर BHU व UP कॉलेज में दिखा छात्रों का गुस्सा, कहा चुनाव कराओ नहीं तो आंदोलन झेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: छात्रसंघ बहाली को लेकर BHU व UP कॉलेज में दिखा छात्रों का गुस्सा, कहा चुनाव कराओ नहीं तो आंदोलन झेलो
Mon, 07 Oct 2024 03:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:07 PM IST
सार
छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर बीएचयू और यूपी कॉलेज में छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने रजिस्ट्रार और प्रिंसिपल को ज्ञापन थमाया। कहा कि चुनाव कराओ, नहीं तो आंदोलन झेलो।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर बीएचयू और यूपी कॉलेज में 100 से ज्यादा छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में रजिस्ट्रार को पत्र देकर चुनाव कराने का समय देने की मांग की गई। कहा कि चुनाव कराओ, नहीं तो बड़े छात्र आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहो। वहीं, यूपी कॉलेज में छात्रों ने राजश्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ज्ञापन लेकर बाजार में भी मार्च करते हुए घूमे छात्र
विरोध करते हुए यूपी कॉलेज गेट के बाहर भोजूबीर तक मार्च भी निकाला। इसके बाद नारेबाजी करते हुए छात्र प्रशासनिक भवन और प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र संघ बहाल किया जाए।
विज्ञापन