फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest for stipend in IIT BHU

आईआईटी बीएचयू में स्टाइपेंड के लिए छात्रों ने दिया धरना

Tue, 29 Mar 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students protest for stipend in IIT BHU
आईआईटी बीएचयू में समय से स्टाइपेंड न मिलने के विरोध में शोध छात्रों ने सोमवार को निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने आईआईटी बीएचयू प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और अन्य लोगों ने बातचीत कर धरना खत्म करने को कहा, लेकिन छात्र लिखित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उनकी अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

आईआईटी के विभिन्न विभागों में शोध करने वाले छात्रों ने बताया कि नियमानुसार शोध छात्रों को पांच साल तक 35 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने की व्यवस्था है। 2016 से शोध कार्य कर रहे छात्रों का पांच साल का समय बीत गया। पिछले बैच की तरह ही हम लोगों ने भी नौ माह पहले ही आवेदन दिया था तब निदेशक सहित अन्य अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को निदेशक ने भी बातचीत की, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। अब मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed