फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students of Kashi Institute of Technology protested against the management.

Varanasi News: काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों ने प्रबंध तंत्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students of Kashi Institute of Technology protested against the management.
मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद
ऑटोनॉमस के नाम पर अवैध फीस वसूली व परीक्षा व्यवस्था को लेकर धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जामुराद। काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) परिसर के मुख्य गेट पर सोमवार को बीटेक, बीबीए, बीसीए व एमबीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्रदर्शन किया। ऑटोनॉमस के नाम पर फीस वृद्धि, परीक्षा प्रणाली और हॉस्टल की अव्यवस्था को लेकर विरोध जताया गया। छात्र कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय संस्थान ने स्वयं को ऑटोनॉमस कॉलेज बताते हुए अधिक फीस लेकर एडमिशन कराया था, लेकिन अब परीक्षा नजदीक आने पर बताया जा रहा है कि परीक्षाएं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत कराई जाएंगी और परीक्षा केंद्र भी कॉलेज के बाहर है।

अभी तक कोर्स और प्रैक्टिकल पूरी तरह से नहीं कराए गए हैं। कॉलेज प्रशासन छोटी-छोटी बातों पर जुर्माना लगाता है, यहां तक कि देर से आने पर भी फाइन वसूला जाता है। छात्रों ने हॉस्टल व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। कॉलेज प्रबंधन ने सोमवार को सभी कक्षाएं रद्द कर 18 दिसंबर तक परिसर में छुट्टी घोषित कर दी। हालांकि छात्रों का आरोप है कि छुट्टी को लेकर कोई लिखित आदेश नहीं दिखाया गया और उनकी आवाज दबाने के लिए मनमाने तरीके से कॉलेज बंद किया गया। छात्राओं ने मेस बंद करने की शिकायत की। सूचना पर एडीसीपी, एसडीएम राजातालाब, एसीपी राजातालाब सहित मिर्जामुराद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि छात्रों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article