{"_id":"6718af8bea2bac09730fbec5","slug":"students-have-been-protesting-in-bhu-for-six-days-protesting-by-wearing-black-bands-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू में छ: दिनों से धरना दे रहे छात्र, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू में छ: दिनों से धरना दे रहे छात्र, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Wed, 23 Oct 2024 01:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:41 PM IST
सार
बीएचयू सेंट्रल आफिस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। धरने के छठवें दिन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अपनी मांगों को पूरी करने की मांग की गई। छात्रों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि आखिर बीएचयू प्रशासन उनसे मिलने क्यों नहीं आ रहा उनकी मांगों पर सुनवाई क्यों नहीं हो रही?
विज्ञापन
बीएचयू में छात्रों ने बांधी काली पट्टी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू स्थित सेंट्रल ऑफिस पर छात्रों का आक्रोश बढ़ रहा है। आज छात्र प्रदर्शन के छठवें दिन हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा 19 सूत्रीय मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया। पांच दिन से कोई वार्तालाप नहीं हुई है।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि बीते 5 दिन तक विरोध करने के बाद भी एक भी अधिकारी मिलने नहीं आए। छात्रों ने आगामी पीएचडी एडमिशन को लेकर भी सवाल उठाया। कहा कि एमफिल किए हुए छात्रों को शोध में प्रवेश से वंचित करके प्रशासन ने तानाशाही की कर दी है। छात्र सामाजिक समावेशन केंद्र में शोध प्रवेश की व्यवस्था पहले की ही तरह से चाहते हैं।
विज्ञापन
इसमें एमफिल धारक विद्यार्थियों को सीधे एडमिशन का मौका मिलता था। एबीवीपी बीएचयू इकाई के इकाई मंत्री भाष्करादित्य त्रिपाठी ने बताया कि छात्र संघ चुनाव न होना विवि प्रशासन की तानाशाही है। पुराने छात्रों की भी एक बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी। इसमें छात्रसंघ बहाली पर बात होगी।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि छात्र संघ की चुनाव न होने से छात्रों के ऊपर विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही बढ़ी है।