नीट: पेपर में धांधली को लेकर छात्रों ने जताई नाराजगी, जलाया अपना रिजल्ट; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा PMO
Varanasi News: नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ नाराज छात्रों ने नकल माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों की नाराजगी जारी है। शुक्रवार को वाराणसी के सिगरा तिराहा पर एनटीए के खिलाफ छात्रों ने अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान एनएसयूआई के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने अपने मार्कशीट की प्रतियां जलाई।
कहा कि नीट की परीक्षा में हुई धांधली के कारण हमारा भविष्य एक बार फिर चौपट हो गया।
नीट की परीक्षा को लेकर कुछ देर बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुधाम स्थित पीएमओ कार्यालय पर पहुंच गए। यह उन लोगों ने भीषण नारेबाजी की। साथ ही सरकार के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इससे पहले छात्रों और पुलिसकर्मियों में धक्का-मुक्की भी हुई।