फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students donated blood and plasma for cancer patients

Varanasi News: छात्रों ने कैंसर मरीजों के लिए किया रक्तदान और प्लाज्मा दान

Thu, 23 Apr 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Students donated blood and plasma for cancer patients
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की सहायता के लिए स्वेच्छा से रक्तदान और प्लाज्मा दान किया। इस कार्य में बीएससी एग्रीकल्चर (यूजी) के छात्र वीर कुमार, आयुष हीरा, महेंद्र, प्रिंस कुमार, भूपेंद्र और श्वेताभ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दरअसल, कैंसर के इलाज की प्रक्रिया के दौरान मरीजों को अक्सर रक्त और प्लाज्मा की कमी का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकों के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा दान किए गए प्लाज्मा से दो मासूम बच्चों की जान बचाई जा सकती है। रक्त और प्लाज्मा के अभाव में कई मरीज समय पर उपचार न मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं। यह पहल कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. यूपी सिंह के मार्गदर्शन में वाराणसी हेल्प ग्रुप की ओर से की गई थी। डेयरी टेक्नोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. तरुण वर्मा, वाराणसी हेल्प ग्रुप के हिमांशु गुप्ता और टाटा कैंसर अस्पताल की खुशबू कुमारी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed