फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students are learning the recitation and recitation method of 700 verses in Shastrarth Mahavidyalaya

Varanasi News: शास्त्रार्थ महाविद्यालय में 700 श्लोकों का उच्चारण, पाठ विधि सीख रहे विद्यार्थी

Wed, 11 Mar 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Students are learning the recitation and recitation method of 700 verses in Shastrarth Mahavidyalaya
संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध शास्त्रार्थ महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दुर्गा सप्तशती पाठ के 700 श्लोक का उच्चारण सिखाया जा रहा है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक तौर पर धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। ये कोर्स करने के बाद नवरात्र में पूजा-पाठ कराने वालों को मंत्रोच्चार में आसानी होगी। शास्त्रार्थ महाविद्यालय में विद्यार्थियों को इन दिनों शतचंडी या अन्य अनुष्ठान के लिए विद्यार्थियों (बटुकों) को पूजा की विधियां बारीकी से बताई जा रही हैं। इसमें दुर्गा सप्तशती पाठ के श्लोक को कंठस्थ कराने के साथ ही उसका वाचन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में ज्योतिष प्रशिक्षक आचार्य संजय उपाध्याय मार्कंडेय पुराण के प्रसिद्ध ग्रंथ दुर्गा सप्तशती के 700 श्लोकों का शुद्ध उच्चारण, पाठ विधि, अर्थ के साथ बता रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि यह शिक्षा छात्रों को देवी की महिमा, सही श्लोक उच्चारण और नवरात्रि के दौरान होने वाले पाठ विधान (जैसे 13 अध्यायों का तीन भागों में विभाजन) में निपुण बनाती है। तीन भागों (प्रथम, मध्यम, उत्तर चरित्र) में पाठ का विभाजन और अनुष्ठान की विधि बताई जा रही है। संस्था के निदेशक पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र पर बहुत लोग दुर्गा सप्तशती का पाठ स्वयं करना चाहते हैं। उन्हें भी श्लोकों का शुद्ध वाचन सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed