फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student union elections in UP college on 28 January notification will be issued on 16 January

Varanasi: यूपी कॉलेज में 28 जनवरी को छात्रसंघ चुनाव, 16 को जारी होगी अधिसूचना

Sat, 24 Dec 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 03:47 PM IST
सार

वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में  छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना 16 जनवरी को जारी होगी। मतदान, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा 28 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
Student union elections in UP college on 28 January notification will be issued on 16 January
यूपी कॉलेज ( फाइल ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बाद अब यूपी कॉलेज ने भी छात्रसंघ चुनाव का एलान कर दिया है। 28 जनवरी 2023 को चुनाव होंगे। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बनारसी मिश्र को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना 16 जनवरी को जारी होगी। नामांकन प्रक्रिया 18 जनवरी को पूरी की जाएगी। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जनवरी को नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की पदवार सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा 28 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed