फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student Shot dead in Hostel at UP College in Varanasi

वाराणसी में खौफनाक वारदात: बीएससी के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, प्रिंसिपल के सामने की गई फायरिंग

Fri, 20 Mar 2026 11:46 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Mar 2026 11:46 AM IST
सार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई। यूपी कॉलेज में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Student Shot dead in Hostel at UP College in Varanasi
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की गैलरी में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23 वर्ष) की शुक्रवार सुबह 11 बजे क्लासरूम के सामने सीने और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सात राउंड फायरिंग के बाद आरोपी बीए का छात्र मंजीत चौहान सामाजिक विज्ञान के बरामदे में पिस्टल फेंककर भाग निकला। सूर्य प्रताप सिंह के सिर और सीने में 4 गोलियां लगी हैं। सूर्य के दोस्त उत्कर्ष की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने की पुलिस ने लालपुर-पांडेयपुर के चांदमारी निवासी आरोपी मंजीत चौहान और अनुज सिंह के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात की वजह आपसी रंजिश है। अनुज सिंह हत्यारोपी मंजीत का मददगार है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तीन कारतूस बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम के दाैरान सूर्य प्रताप सिंह के शरीर से चार गोलियां निकली हैं। दूसरी तरफ, आरोपी मंजीत चौहान को छह घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: महिला कांस्टेबल से छेड़खानी मामले में सिपाही पर गिरी गाज, हुआ निलंबित; एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लास (रूम नंबर 11) के सामने हुई वारदात से नाराज छात्रों ने प्राचार्य डाॅ डीके सिंह के आवास पर हमला बोल दिया। प्राचार्य का निजी वाहन तोड़ दिया। घर के फर्नीचर सहित दूसरे सामान भी तोड़ डाले। छात्रों के हमले में केमिस्ट्री विभाग के लेक्चरर डाॅ अभिषेक सिंह सहित दो शिक्षक घायल हो गए। छात्रों ने चार और वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। शिक्षकों से अभद्रता की गई।


पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उग्र छात्रों की भीड़ को नियंत्रित किया। वारदात से नाराज छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और कॉलेज गेट बंद कर गिलट बाजार-यूपी कॉलेज मार्ग पर धरना दिया। एहतियातन कमिश्नरेट के तीन जोन की पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई। गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के दुबैथा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह यूपी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष (फोर्थ सेमेस्टर) का छात्र था। वह वायवा देने काॅलेज आया था। छात्रों का आरोप है कि सूर्य प्रताप सिंह को प्राचार्य ने बुलाया था।

Student Shot dead in Hostel at UP College in Varanasi
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक भवन के बाहर दाहिनी ओर सूर्य प्रताप सिंह और चांदमारी निवासी मंजीत चौहान के बीच कुछ देर बातचीत हुई थी। इसके करीब 10 मिनट बाद सूर्य प्रताप सामाजिक विज्ञान संकाय की सीढ़ियां चढ़कर गैलरी में पहुंचा था कि मंजीत ने .30 की पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली सूर्य के सीने में मारी और गाली दी। इसके बाद जब वह आगे की ओर भागा, तो आरोपी ने नजदीक से उसके सिर में गोली मार दी। दो गोलियां सीने में और दो सिर में मारी गईं। सूर्य औंधे मुंह फर्श पर गिर पड़ा। 

Student Shot dead in Hostel at UP College in Varanasi
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद जानकारी देता छात्र - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी ने एक अन्य छात्र आकाश सिंह को पिस्टल लेकर दौड़ाया। आकाश किसी तरह भाग निकला। इसके बाद मंजीत चौहान ने सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में कूड़े के ढेर में पिस्टल फेंक दी और पहली मंजिल की छत से कूदकर भाग निकला। छात्रों का आरोप है कि वारदात स्थल से कुछ दूरी पर शिक्षक-छात्र खड़े थे लेकिन किसी ने सूर्य के पास जाने और उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। साथी छात्रों ने लहूलुहान हालत में सूर्य को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राचार्य की सूचना पर शिवपुर, कैंट, लालपुर-पांडेयपुर, सारनाथ, रोहनिया समेत तीनों जोन के 15 से ज्यादा थानों की पुलिस पहुंच गई। ड्रोन कैमरे से भी परिसर में निगरानी की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल, एडीसीपी नीतू, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
 
अधिकारी बोले
कॉलेज परिसर में छात्रों और प्रबंधन से वार्ता की गई। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। -मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed