फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student recited poem to PM Modi in Varanasi

Video: छात्रा ने सुनाई PM को कविता, बोली- मन नायक श्रेष्ठ विधायक विश्व चेतना के अधिनायक..जय मोदी जय हिंदुस्तान

Sun, 17 Dec 2023 10:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 10:25 PM IST
सार

पीएम ने छात्रा के कविता से लेकर बातचीत की पूरी वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि माई फ्रेंड इन वाराणसी..।

विज्ञापन
Student recited poem to PM Modi in Varanasi
बच्ची ने सुनाई पीएम मोदी को कविता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर पीएम मोदी पहुंचे तो यहां खड़े बच्चों का उत्साह देखते ही बना। एक छात्रा ने पीएम को पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान से जुड़ी जानकारी दी, फिर पीएम मोदी से संबंधित कविता सुनाई। इससे पीएम मोदी गदगद दिखे और छात्रा को शाबाशी दी।

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की छात्रा ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। कविता की तरह अपना भोजन स्वयं बनाते, हरे पेड़ पौधे खुद्दार पत्ती इनका चूल्हा.. सुनाया। इस पर पीएम ने छात्रा से पूछा की सब्जी खाती हो। छात्रा उत्साह से जवाब दिया हां..। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीएम ने पूछा घर में कोई तो ऐसी सब्जी होगी जो नहीं खाती होगी छात्रा ने तुरंत उत्तर दिया सर मैं करेला नहीं खाती हूं। इस पर पीएम हंसने लगे। पीएम जैसे ही दूसरे स्टॉल की ओर बढ़ रहे छात्रा ने प्रधानमंत्री से फिर पूछा की सर आपके प्रशंसा में एक कविता याद किया है आपको सुनाऊं.. इस पर पीएम ने कहा कि तुम कवि हो क्या..छात्रा ने सुनाया मन नायक श्रेष्ठ विधायक विश्व चेतना के अधिनायक... जय मोदी जय हिंदुस्तान कविता पढ़ा तो पीएम भी वाहवाही करने से खुद को नहीं रोक पाए। पीएम ने छात्रा के कविता से लेकर बातचीत की पूरी वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि माई फ्रेंड इन वाराणसी..।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed