{"_id":"77c3449ff6b796fa1d0841341ca128be","slug":"student-parliament-election-on-jan-17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में छात्र संसद चुनाव 17 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में छात्र संसद चुनाव 17 को
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू में छात्र संसद का चुनाव 17 जनवरी को होगा। बुधवार को सुबह नौ बजे से नामांकन के साथ चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। संस्थान प्रशासन ने मेकैनिकल इंजीनियरिंग के प्रो. एके झा का चुनाव अधिकारी बनाया है। चुनाव के सारे कार्यक्रम आईआईटी जिमखाना में आयोजित होंगे।
आईआईटी बीएचयू में छात्रों के प्रतिनिधित्व के लिए इस सत्र से छात्र संसद चुनाव की शुरूआत हो रही है। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने बताया कि 67 सदस्यीय छात्र संसद में आठ सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।
अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए संस्थान के 5009 विद्यार्थी मतदान करेंगे। छात्र संसद के सदस्य न सिर्फ छात्राें का प्रतिनिधित्व करेंगे बल्कि सीनेट की बैठक में भागीदारी करेंगे और महत्वपूर्ण फैसलों में इनके सुझावों को पूरी अहमियत मिलेगी। साथ ही छात्र संसद हास्टल, लाइब्रेरी, जिमखाना आदि का संचालन कराएगी। इस चुनाव में बीटेक, एमटेक और शोध के विद्यार्थी भागीदारी करेंगे ।