काशी विद्यापीठ के छात्र रूपेश ने रेत पर आकृति उकेर #SushantSinghRajput को दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत से बलिया जिले के कई युवा आर्टिस्ट भी दुखी हैं। जिले के बांसडीह क्षेत्र के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह भी सुशांत के निधन से मर्माहत हैं। उन्होंने रेत पर दिवंगत अभिनेता की आकृति उकेर कर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
काशी विद्यापीठ से फाइन आर्ट के छात्र रूपेश की बनाई आकृतियां पिछले कुछ दिनों में चर्चाओं में रही हैं। हर खास मौके पर अपनी इस कला के माध्यम से जीवंत किया है। मुंबई में युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या ने रूपेश को आहत किया है।
उन्होंने अपने गांव में बालू पर सुशांत सिंह राजपूत की खूबसूरत आकृति उकेर दी। इसे देख कर युवाओं के आंखों से आंसू छलक पड़ रहे हैं। स्वयं रूपेश ने भी रुंधे गले से कहा कि रेत पर आकृति के जरिये उन्होंने अपने प्रिय अभिनेता को श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया है।
रूपेश ने कहा कि सुशांत देश के उभरते हुए हीरो थे। ऐसे नायक जो देश और दुनिया को अच्छा संदेश देते हैं, वही लोग खुदकुशी करने लगेंगे तो बाकी दुनिया का क्या होगा। चाहे जैसा भी माहौल रहा हो, सुशांत को जान नहीं देनी चाहिए थी।