{"_id":"5b535fcd4f1c1b3f748b633d","slug":"student-kidnapped-attempt-in-school-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः स्कूल से दो छात्रों का अपहरण, पुलिस चेकिंग होने से दोनों को छोड़कर भाग निकले बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः स्कूल से दो छात्रों का अपहरण, पुलिस चेकिंग होने से दोनों को छोड़कर भाग निकले बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में बदमाशों ने स्कूल से दो छात्रों का अपहरण कर लिया। रास्ते में पुलिस की चेकिंग देखकर बदमाश छात्रों को छोड़कर भाग निकले। छात्रों को जीआरपी थाने ले आई और पूछताछ के बाद अभिभावकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। दोनों सुखपुरा के संत यतिनाथ विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र हैं।
सुमित सिंह (08) पुत्र निर्मल कुमार सिंह पकड़ी थाने के सलेमपुर का निवासी है, जबकि लक्की सिंह (10) सुखपुरा थाना के कुर्थिया में अपने मामा सपा नेता जयनारायण सिंह के यहां रहकर पढ़ता है। सुमित बस से व लक्की साइकिल से स्कूल जाता है।
छात्रों के मुताबिक स्कूल की छुट्टी हुई तो एक आदमी उन्हें बुलाकर ले गया और अपनी बोलेरो में बैठा कर बलिया ले आया। स्टेशन के पास पुलिस को देख दोनों को वहीं उतार कर चला गया। उधर, देर शाम तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो घरवाले उनकी खोज में जुट गए। रात दस बजे पुलिस की सूचना पर अभिभावक जीआरपी रेलवे स्टेशन पहुंचे व बच्चों को ले गए।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी राजाभैया ने बताया कि शक्रवार की देर रात दो बच्चे स्टेशन परिसर में रोते हुए मिले। उनसे पूछताछ के बाद बच्चों द्वारा बताए गए पते के बाबत सुखपुरा पुलिस को सूचना दी गई। सुखपुरा एसओ ने बताया कि अभी तक अभिभावकों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।