फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student jumped from bridege in ganga for suicide

विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचा, साइकिल खड़ी की, कपड़े उतारे और कूद गया छात्र

Sun, 08 Oct 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 08 Oct 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
student jumped from bridege in ganga for suicide
demo pic - फोटो : self
वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से रविवार की सुबह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र नितेश चौबे ने गंगा में छलांग लगा दी। वह साइकिल से पुल पर पहुंचा था। साइकिल खड़ी कर उसने कपड़े उतारे और गंगा में कूद गया। राहगीरों ने इसकी सूचना सौ नंबर पर दी।
विज्ञापन


पुलिस और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक छात्र की तलाश जारी रही लेकिन उसका पता नहीं चला। मूलरूप से बिहार के मोहनिया, रामगढ़ का रहने वाला नीतेश चौबे लंका के छित्तूपुर में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


बीएचयू से उसने दर्शन शास्त्र से एमए किया था। फिलहाल वह नेट की तैयारी में जुटा था। सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से विश्वसुंदरी पुल पहुंचा। टी शर्ट, पैंट, मोबाइल, चश्मा निकाल पुल पर रखने के बाद गंगा नदी में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे मछली पकड़ रहे मुरारी साहनी ने युवक को कूदते देखा तो उसे बचाने के लिए उसने भी छलांग लगा दी। वह नितेश तक पहुंच पाता, उससे पहले ही वह गहरे पानी में लापता हो गया। मौके पर पहुंचे एसओ लंका ने एनडीआरएफ को बुलाया।

एनडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोरों ने नदी में नितेश की देर शाम तक तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इस दौरान विश्वसुंदरी पुल पर तमाशबीनों के हुजूम से जाम लगा रहा।

मौत की खबर मिलते ही मां और बहनें हो गईं बेहोश

student jumped from bridege in ganga for suicide
drown - फोटो : file photo
नितेश के गंगा में कूदने की सूचना मिलते ही रामनगर में रहने वाले उसके मामा पंकज चौबे और विष्णुकांत मौके पर पहुंचे। पुलिस को उन्होंने बताया कि नितेश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मां-बाप नितेश को आईएएस बनाना चाहते थे।

इसी आस में उसे बीएचयू पढ़ने के लिए भेजा था। नितेश फिलहाल एमए पास करने के बाद नेट के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों पहले उसे एक निजी कंपनी में 25 हजार महीने की नौकरी भी मिल रही थी, लेकिन उसने इंकार कर दिया था।

पिता रणजीत चौबे गांव में ही रहकर खेती करते हैं। दो बहनों में इकलौता भाई नितेश पिछली बार रक्षाबंधन पर अपने घर गया था। घटना की जानकारी होते ही बड़ी बहन अर्चना, छोटी बहन जूही समेत मां गीता बेहोश हो गईं। 

दोस्तों ने बताया, आध्यात्म की बातें करता था नीतेश

student jumped from bridege in ganga for suicide
नितेश के दोस्तों ने बताया कि कुछ दिनों से वह केवल आध्यात्म की बातें करता था। उसके दोस्त अजीत ने बताया कि मित्रों से अक्सर कहता था कि मुझसे गले मिलो तुम्हें शक्ति मिलेगी। मैं परमात्मा से मिल चुका हुं। जीवन में मृत्यु के अलावा कुछ नहीं रखा है। कुछ दिनों से नितेश जीने-मरने की बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed