फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student injured in bhu suv accident varanasi

बीएचयू : भाजपा नेता की एसयूवी ने छात्र-छात्रा को घसीटा, छात्रों ने गाड़ी में लगा दी आग

Sun, 16 Jun 2019 11:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 16 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
student injured in bhu suv accident varanasi
छात्रों ने कार में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू परिसर में तेज रफ्तार एसयूवी ने शनिवार दोपहर बाइक सवार दृश्य कला संकाय के छात्र और छात्रा को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने ही घटना से नाराज छात्रों ने तोड़फोड़ कर एसयूवी में आग लगा दी। करीब आधा घंटे बाद पहुंचे दमकल दस्ते ने आग बुझाई।

विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे जिस एसयूवी से दुघर्टना हुई वह सीर गेट की ओर जा रही थी। विधि संकाय तिराहे पर दृश्य कला संकाय की ओर से एंफीथिएटर मैदान की ओर जा रहे पल्सर सवार दृश्य कला संकाय के छात्र राकेश कुमार और छात्रा अंजूलता को कार ने टक्कर मार दी। गति ज्यादा होने के कारण एसयूवी में फंसी पल्सर करीब 50 मीटर घिसटती चली गई।
विज्ञापन


एसयूवी पर आगे भाजपा का झंडा लगा था और पीछे हरे व लाल रंग में रणवीर सिंह लिखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद एसयूवी में सवार लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर सीर गेट की ओर भाग निकले। छात्रों ने पुलिस अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। राकेश के दोनों हाथों में फ्रैक्चर है और मुंह पर चोट लगी है, जबकि अंजूलता के हाथ में फ्रैक्चर है। सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय और एसपी सिटी दिनेश सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचे और छात्र-छात्रा से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed