फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student goes missing in Varanasi after writing a suicide note police finds him

UP News: मैं वहां जा रहा हूं जहां से आपको परेशान न कर सकूं..., सुसाइड नोट लिख छात्र लापता; पुलिस ने खोज निकाला

Mon, 08 Jul 2024 09:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 09:56 PM IST
सार

Varanasi News: युवक के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे में सुसाइड नोट और मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के लगभग 49 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। अंततः लापता छात्र नमो घाट पर मिला। ने खोज निकाला

विज्ञापन
Student goes missing in Varanasi after writing a suicide note police finds him
छात्र को परिजनों को सौंपती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दुर्गाकुंड की ब्रह्मानंद कॉलोनी में हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाला 16 साल का छात्र सुसाइड नोट लिखने के बाद मोबाइल छोड़ कर अपने कमरे से चला गया। परिजनों और हॉस्टल संचालक की सूचना पर सक्रिय हुई पांच पुलिसकर्मियों की टीम ने छह घंटे की मशक्कत के बाद 49 सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से छात्र को नमो घाट से खोज निकाला।

विज्ञापन


चंदौली के जमालपुर में रहने वाले परिजनों ने छात्र को कई बार फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। उन्होंने हॉस्टल संचालक से संपर्क किया तो वह उसके कमरे में पहुंचे। कमरा खुलवाने पर छात्र के मोबाइल के साथ ही सुसाइड नोट रखा मिला।
विज्ञापन




सुसाइड नोट में लिखा था कि मां आप बहुत ही अच्छी हैं। आपकी चिंता जायज है और आप हद से भी ज्यादा चिंता करती हैं, लेकिन मैं लायक बेटा नहीं बन सका। मां आप की बराबरी कोई नहीं कर सकता। आप जो हैं, मेरे लिए भगवान से भी बढ़कर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मैं आपको और परेशान नहीं कर सकता। मेरी तरफ से आपको जो परेशानियां उठानी पड़ी हैं, उनके लिए माफी मांगता हूं, लेकिन अब और नहीं...। मैं वहां जा रहा हूं जहां से आपको परेशान न कर सकूं... अलविदा मां...।

दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में दरोगा विशाल सिंह व हिमांशु मिश्रा और कांस्टेबल सुनील यादव व शिवनारायण की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर की मदद से सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।




तकरीबन छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस टीम को छात्र नमो घाट की ओर जाता दिखा। आनन-फानन पुलिस नमो घाट पहुंची तो छात्र वहीं बैठा मिला। पुलिस उसे दुर्गाकुंड चौकी ले आई और पढ़ाई व भविष्य पर ध्यान देने की बात कही। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed