फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student dies in road accident in BHU, students protest at trauma center

Varanasi News: बीएचयू में सड़क हादसे में छात्र की मौत, छात्रों का ट्राॅमा सेंटर पर प्रदर्शन

Mon, 02 Mar 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Student dies in road accident in BHU, students protest at trauma center
वाराणसी। बीएचयू में शनिवार की देर रात सड़क हादसे में एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद बीएचयू ट्राॅमा सेंटर के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। लंका पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद निवासी सूरज प्रताप (22) एमएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर का छात्र था। देर रात लगभग 12:30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बाल गंगाधर तिलक हॉस्टल से निकले थे, जैसे ही वह जेसी बोस हॉस्टल के पास पहुंचा कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण बाइक बैरिकेडिंग से टकरा गई। हादसे में सूरज प्रताप को सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद साथियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से बीएचयू ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां समय पर इलाज न मिलने और औपचारिकताओं में देरी के कारण सूरज की मौत हो गई। घायल छात्र विवेक त्रिपाठी ने बताया कि हम लोगों के पास उस समय हेल्थ डायरी नहीं थी, लेकिन हमने अपना आईडी कार्ड दिखाया। इसके बावजूद ट्राॅमा सेंटर में पहले 7700 रुपये जमा कराने को कहा गया। यदि समय पर इलाज मिल जाता तो सूरज प्रताप जीवित होता। वह बहुत ही होनहार छात्र था। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed