{"_id":"5df0abab8ebc3e696a2e8d3a","slug":"student-died-in-bus-collide-with-his-bike-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: कोचिंग से लौट रहे छात्र को बस ने रौंदा, मौके पर दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: कोचिंग से लौट रहे छात्र को बस ने रौंदा, मौके पर दम तोड़ा
Wed, 11 Dec 2019 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
बस के नीचे दबी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले में जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर सई नदी पर बने बरगुदरपुल के पास सुबह एक निजी बस ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव निवासी अंगद यादव(19) पुत्र हरि प्रकाश बुधवार सुबह नौ बजे सिकरारा चौराहे से कोचिंग पढ़ कर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान बरगुदरपुल के पास मछलीशहर की तरफ से आ रही निजी बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस, बाइक और उसमे पर सवार अंगद को कुछ दूर तक घसीटती रही।
विज्ञापन
चालक और कंडक्टर बस मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से छात्र को अस्पताल भेजवा दिया। लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।