फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student died due to gunshot in Varanasi

Varanasi News: बारहवीं के छात्र की कनपटी में गोली मार कर हत्या, स्कूल का असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 04:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 22 Apr 2025 04:15 PM IST
सार

 छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। शिवपुर थाना क्षेत्र में हुई वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया। स्कूल का असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार कर लिया गया है और  पुलिस अब छात्र के दो दोस्तों सहित पांच से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Student died due to gunshot in Varanasi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल नटिनियादाई के संचालक के पार्किंग कंपाउंड में बने कमरे में मंगलवार को 12वीं के छात्र हेमंत कुमार सिंह (18) की कनपटी में गोली मार कर हत्या कर दी गई। शिवपुर थाने की पुलिस ने मौके से .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, एक खोखा, एक कारतूस, एक मैगजीन और कोल्डड्रिंक की बॉटल व ग्लास बरामद किया। 

विज्ञापन




मामले को लेकर हेमंत के पिता अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा की तहरीर पर शिवपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में स्कूल का असिस्टेंट डायरेक्टर रवि सिंह और हेमंत के 1 दोस्त शशांक व किशन का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह स्कूल प्रबंधक का बेटा है। इसके साथ ही शशांक सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशन की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधौरा थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा के तीन पुत्रों और एक पुत्री में दूसरे नंबर का हेमंत सिंह ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में 12वीं का छात्र था। हेमंत परमानंदपुर में अपने चाचा रिटायर्ड चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी वर्मा के घर पर रहकर पढ़ता था। दोपहर लगभग 1:30 बजे हेमंत के मोबाइल फोन पर कॉल कर रवि सिंह ने उसे बुलाया। 

इसे भी पढ़ें; UPSC CSE Result 2024: यूपीएससी के नतीजे घोषित, मिर्जापुर में दो एसडीएम ने हासिल की कामयाबी

अपने दोस्त शशांक और किशन के साथ हेमंत मुलाकात के लिए रवि सिंह के घर के पास उसके पार्किंग कंपाउंड में कमरे में गया। वहां हेमंत की दायीं कनपटी पर गोली मार दी गई। कमरे में हेमंत और रवि सिंह थे। गोली चलते ही रवि सिंह आनन-फानन में हेमंत को अपने वाहन से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से पुलिस रवि सिंह को पकड़ कर कैंट थाने ले गई। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पिस्टल के साथ रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हेमंत के एक साथी सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

शिवपुर थाने में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा के पुत्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पाकर दीवानी कचहरी और पिंडरा तहसील के अधिवक्ता शिवपुर थाने पहुंच गए। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।

पुलिस अफसरों ने सभी को समझाया कि मुख्य आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए। इस बीच शिवपुर थाने में रात नौ बजे तक गहमागहमी की स्थिति रही। 

उधर, रवि सिंह की गिरफ्तारी से पहले उसके पिता और बड़े भाई को पुलिस हिरासत में लेकर कैंट थाने ले आई। इसकी जानकारी पाकर रवि के पिता और बड़े भाई के समर्थक व करीबी कैंट थाने के बाहर इकट्ठा हो गए। रवि की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पिता और बड़े भाई को छोड़ दिया।

एक छात्रा के संबंध में समझाने के लिए बुलाया था
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रवि सिंह ने बताया कि उसके स्कूल की ही एक महिला स्टाफ ने उससे शिकायत की थी। उनका कहना था कि हेमंत उनकी बेटी को  परेशान करता है। उन्होंने हेमंत को समझाने और हिदायत देने के लिए उससे कहा। रवि सिंह ने कहा कि हेमंत को वह अच्छे से जानता था, इसलिए उसे बुलाया था। 

हेमंत अपने दो दोस्तों के साथ आया। रवि ने कहा कि पार्किंग कंपाउंड में बने कमरे में हेमंत से बातचीत करने पर उसने कहा कि वह उस लड़की के बगैर नहीं जी पाएगा। इसके साथ ही वह इधर-उधर की बात करने लगा। रवि सिंह को कहीं जाना था तो उसने अपने ड्राइवर से कहा कि पिस्टल लेकर आओ। ड्राइवर ने पिस्टल लाकर दी। रवि ने कहा कि उसकी पिस्टल लोड रहती है। ड्राइवर ने पिस्टल दी तो उसने उसे टेबल पर रख दिया और अचानक हेमंत ने पिस्टल उठाकर अपनी कनपटी पर गोली मार ली।  

मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
हेमंत की हत्या के बाद उसकी मां आशा देवी, भाई विशाल व हर्षित और बहन डाॅली का रो-रोकर बुरा हाल था। हेमंत की मां को परिजन बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थे। उधर, शिवपुर थाने में अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा को उनके साथी संभाले हुए थे। अधिवक्ता ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में अच्छा था और उसके किसी किस्म के विवाद की शिकायत कभी उन तक नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed