फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student committed suicide by hanging in varanasi

UP Crime: चचेरे भाइयों ने मांग में सिंदूर लगाने की दी धमकी, छात्रा ने फंदे से लटककर दे दी जान

Mon, 17 Feb 2025 10:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Feb 2025 10:14 PM IST
सार

Varanasi Crime News : वाराणसी जिले में एक छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। वहीं पिता का आरोप है कि जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने बेटी को मांग में सिंदूर डालने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
student committed suicide by hanging in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली चचेरी बहन की मांग में सिंदूर डालने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


छात्रा के सुसाइड नोट और पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में चचेरे भाइयों की ओर से दी गई धमकी का उल्लेख किया है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर गांव के छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नौवीं की छात्रा थी। उनका जमीन संबंधी विवाद पट्टीदारी के भतीजों से है। पुलिस को तहरीर में बताया कि आरोपियों की ओर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उसकी मांग में सिंदूर डालने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया था। इससे क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। चोलापुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed