फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strong wind blowing in the scorching sun became fatal life came to a standstill Banaras is the hottest city

Varanasi News: तीखी धूप में बहती हुई तेज हवा बनी घातक, जनजीवन ठहरा, बनारस प्रदेश का सबसे गर्म शहर

Wed, 23 Apr 2025 12:49 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 12:49 AM IST
सार

धार्मिक नगरी में सूरज आग उगल रहा है। तेज धूप और तेज हवा घातक बन गई और पारा 43.3 डिग्री पहुंच गया। आलम ये रहा कि मंगलवार को जनजीवन ठहरा दिखाई दिया और बनारस प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र पर 500 से ज्यादा मरीज पहुंच गए। मौसम के जानकारों के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ने वाली है।
 

विज्ञापन
Strong wind blowing in the scorching sun became fatal life came to a standstill Banaras is the hottest city
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जलती हुई तीखी धूप में बहती हुई तेज हवा बेहद घातक हो गई है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म-गर्म पुरवा बही। वहीं मंगलवार को बनारस यूपी का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 ज्यादा 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर 25 डिग्री सेल्सियस आया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने आज गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हीट वेव के साथ ही रात भी गर्म रहेगी। बाकी अगले तीन दिनों तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कल से दिन में तेज गर्म पुरवा हवा भी चलेगी, जो कि गर्मी को और बढ़ाएगी। आज काशी का पारा 44 डिग्री को पार सकता है।
विज्ञापन


अस्पतालों में आए 500 से ज्यादा मरीज
चुभती-जलती गर्मी के चलते जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 500 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें कोई तीन दिन से बुखार में पड़ा था तो कोई पेट दर्द, डायरिया और टाइफाईड जैसी बीमारियों से जूझ रहा था। मंगलवार को मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा की ओपीडी में गर्मी से परेशान 100 मरीज फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर स्थित शास्त्री अस्पताल और जिला अस्पताल की ओपीडी में भी फिजिशियंस और बाल रोग विशेषज्ञों की ओपीडी के बाहर 150 से ज्यादा मरीजों की काफी भीड़ लगी रही। सीएमएस डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि इस चिलचिलाती धूप के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन मरीजों का एक अलग वार्ड बनाकर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।

डॉक्टरों ने धूप से डबल लेयर सुरक्षा के साथ बाहर निकलने की सलाह दी। कहा कि गमछा हो या कोई भी कपड़ा इसे दोहरा कर ही चेहरे और सिर को ढंके।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed