फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strong Nation responsibility : Governor

सशक्त राष्ट्र का निर्माण्ा सबकी जिम्मेदारी

Mon, 08 Aug 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 08 Aug 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Strong Nation responsibility : Governor
बनारस में राज्यपाल
राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि मजबूत राष्ट्र का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। भारत एक सशक्त राष्ट्र बने, इसके लिए अपने दायित्वों और कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। आजादी के बाद आज हम कहां खड़े हैं, इसका आंकलन कर चुनौतियों से पार पाना होगा। मजबूत लोकतंत्र के लिए योग्य प्रतिनिधि को चुनाव करें। यह बहुत जरूरी है। राज्यपाल रविवार को महमूरगंज में महापौर राम गोपाल मोहले के संयोजन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह एवं क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम और आज की चुनौतियां विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और न्याय मिले, इसके लिए सरकार केसाथ ही हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक बनकर यह सोचना होगा कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं। उन्होंने अपने दो वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर छपी पुस्तक ‘राजभवन में रामनाईक’ का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें उनके कार्यों का लेखा-जोखा भी जनता के सामने रखा गया है। इससे जनता का भरोसा बढ़ता है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि करीब दो सौ साल तक गुलामी में रहने के बावजूद जब देश आजाद हुआ तो हजारों साल पुरानी अपनी संस्कृति को बचाने और स्थापित करने में सफल रहा, यह देश में प्रतिभावान नेतृत्व का ही परिणाम रहा। आज जिन समस्याओं से देश जूझ रहा है, उससे निबटने के लिए शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाना होगा। इससे पहले महापौर रामगोपाल मोहले ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् देकर राज्यपाल का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा काशी के नागरिकों, एवं विभिन्न शैक्षिक संगठनों, संस्थाओं की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस मौके पर काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार

गुप्ता, पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा, पार्षद डॉ. राजेश जायसवाल, अनिल शर्मा, विनोद भारद्वाज, सत्य प्रकाश कौशिक उपस्थित थे। संचालन प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। सिल्वर ग्रोव की छात्राआें ने वंदेमातरम और पाणिनी कन्या की छात्राओं ने स्वस्ति वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed