फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Streets, houses and ferries are all bright LED

गलियां, घर और घाट सब एलईडी से होंगे जगमग

Tue, 06 Jan 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 06 Jan 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Streets, houses and ferries are all bright LED
प्रधानमंत्री ने दिल्ली को एलईडी से जगमग करने की योजना की शुरुआत की है लेकिन उनका संसदीय क्षेत्र भी इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहता है। काशी की गलियां, घाटों और घर लाइट एमिटिंग डायोड (एलईडी) बल्ब की दूधिया रोशनी से जगमग होंगे।
विज्ञापन


नगर निगम से सार्वजनिक स्थलों के हेलोजन और नियान लाइट को एलईडी स्ट्रीट लाइटों से बदलने की तैयारी है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने टंगस्टन और सीएफएल बल्ब को एलईडी बदलने की योजना बना ली है। बस इंतजार है तो सिर्फ विद्युत नियामक आयोग से हरी झंडी मिलने का। उम्मीद है कि जनवरी के मध्य तक इसकी अनुमति मिल जाएगी और महीने के आखिर तक बल्ब लगने लगेंगे।
विज्ञापन


बिजली विभाग बनारस में उपभोक्ताओं को पुराने बल्ब और दस रुपये देने पर एलईडी बल्ब मुहैया कराएगा। बाद में हर महीने दस-दस रुपये प्रति बल्ब की दर से उपभोक्ताओं से शेष रकम की वसूली की जाएगी। इसके अलावा कोई नकद एलई़डी लेना चाहे तो उसे लगभग 180 रुपये में बल्ब दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले विभाग ने किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को तीन और उससे ज्यादा के उपभोक्ताओं को पांच बल्ब देने की योजना बनाई थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है। दो किलोवाट तक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को पांच-पांच और उससे ज्यादा भार होने पर दस-दस बल्ब दिए जाएंगे।

केंद्र सरकार की एजेंसी इलेक्ट्रिक इफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने एलईडी बल्ब मुहैया कराने की संस्तुति दे दी है। इस आशय का पत्र सोमवार को प्रबंध निदेशक डा. काजल को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि महीने के अंत तक एलईडी बल्बों को वितरण की योजना है। शासन ने स्ट्रीट लाइटों के लिए भी नगर निगम के अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर भेजने को कहा गया है।


नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शहर में 23 हजार से ज्यादा स्थानों पर स्ट्रीट लाइट्स जलती हैं। इसके लिए विभाग को सालाना एक करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ता है। एलईडी लग जाने पर यह खर्च एक चौथाई से भी कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed