फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Street vendors of varanasi set record RS 2.43 crore digital transactions in last 18 months first place in UP

बनारस के स्ट्रीट वेंडर्स ने बनाया रिकॉर्ड: 18 महीने में 2.43 करोड़ का डिजिटल ट्रांजेक्शन, यूपी में पहला स्थान

Sat, 10 Sep 2022 09:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Sep 2022 09:18 PM IST
सार

योगी सरकार ने ठेला-पटरी वालों को उचित माहौल क्या दिया, वाराणसी के ठेला-पटरी व्यवसायियों ने डिजिटल लेन देन में रिकॉर्ड कायम कर दिखाया है। 

विज्ञापन
Street vendors of varanasi set record RS 2.43 crore digital transactions in last 18 months first place in UP
वाराणसी में ठेले पर सब्जी की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस के स्ट्रीट वेंडर्स डिजिटल ट्रांजेक्शन करने में प्रदेश में सबसे आगे निकल चुके हैं। 23 हजार स्ट्रीट वेंडर्स ने 2.43 करोड़ रुपये का डिजिटल लेन देन करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। जिन्हें कभी अतिक्रमणकारी कहकर इधर-उधर खदेड़ दिया जाता था, उन ठेला-पटरी वालों ने व्यापार के मुख्य धारा के साथ कदम मिलाकर चलना सीख लिया है। करोड़ों में डिजिटल ट्रांजेक्शन करने का फायदा इन्हें कैश बैक के रूप में भी मिल रहा है।

विज्ञापन


योगी सरकार ने ठेला-पटरी वालों को उचित माहौल क्या दिया, वाराणसी के ठेला-पटरी व्यवसायियों ने डिजिटल लेन देन में रिकॉर्ड कायम कर दिखाया है। सरकार ने वेंडिंग जोन के रूप में उनके व्यापार के लिए चिह्नित जगह उपलब्ध कराया और साथ ही बड़े पैमाने पर स्ट्रीट वेंडर्स को फिनटेक कंपनियों के साथ पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन


यही नहीं बड़े पैमाने पर ठेला पटरी व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजना से भी जोड़ा गया, जिसके लिए हाल ही में वाराणसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित भी किया है। परियोजना अधिकारी (डूडा) निधि बाजपेयी ने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन में वाराणसी का स्थान पूरे प्रदेश में सबसे ऊपर है। यहां 23 हजार रेहड़ी पटरी व्यवसायियों ने महज 18 महीने में 2.43 करोड़ का व्यापार डिजिटल लेन देन से कर दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लेनदेन पर मिलता है कैशबैक

डिजिटल लेनदेन करने पर स्ट्रीट वेंडर्स को कैशबैक की सुविधा मिलती है। जो स्ट्रीट वेंडर महीने में कम से कम 200 ट्रांजैक्शन करता है उसे प्रति महीने 100 रुपये कैशबैक मिलता है। यह एक साल में 1200 रुपये हो जाता है। डिजिटल लेनदेन करने से रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को बैंक से लोन लेने में भी मदद मिलती है। साथ ही कैशबैक के रूप में उनको अच्छी कमाई भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed