{"_id":"672c3be08fd986f0e109ec15","slug":"stp-will-be-constructed-at-cost-of-rs-96-60-crore-across-ganga-for-solve-sewer-problem-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सीवर की समस्या का होगा समाधान, गंगा पार 96.60 करोड़ से बनेगा एसटीपी; जल निगम ने शुरू कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सीवर की समस्या का होगा समाधान, गंगा पार 96.60 करोड़ से बनेगा एसटीपी; जल निगम ने शुरू कराया काम
Thu, 07 Nov 2024 09:32 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:32 AM IST
सार
वाराणसी में सीवर की समस्या के समाधान के लिए गंगा पार 96.60 करोड़ से एसटीपी बनेगा। 26.9 किमी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे 4157 भवन स्वामियों के सीवर कनेक्शन जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गंगा पार भी एसटीपी के निर्माण से नदी में गिरने वाले सीवर का समाधान होगा। छह एमएलडी सीवर गंगा पार से गिर रहा है। जिसका स्थायी समाधान कराया जा रहा है। जल निगम ने काम शुरू कराया है। एसटीपी निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से जमीन दी गई है। गंगा पार 96.60 करोड़ की लागत से सूजाबाद क्षेत्र में एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। गंगा पार इलाके के 24157 भवन स्वामियों के सीवर कनेक्शन जुड़ जाएंगे। अभी नालों में सीवर जा रहा है।
विज्ञापन
सात एमएलडी शोधन क्षमता वाली एसटीपी से गंगा पार सीवर की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। गंगा पार नदी किनारे और आसपास के इलाकों में 26.9 किमी सीवर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पाइप लाइन से घरों के सीवर कनेक्शन जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
पिछले दिनों सर्वे के दौरान जानकारी मिली थी कि गंगा पार सीवर की बड़ी समस्या है। उधर के सीवर को नाले के जरिए निस्तारित किया जा रहा है। इसके चलते यहां सीवर बड़ी समस्या है। जिसके लिए अस्थायी रूप से नालों की सफाई कराई गई है। लेकिन आए दिन यहां सीवर की समस्या होती है।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
गंगा के इस पार सीवर पाइपलाइन और एसटीपी है। जिनमें सीवर जाता है। इसी प्रकार गंगा पार सूजाबाद में एसटीपी बनेगा। इससे गंगा पार सीवर से जुड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे घरों के सीवर कनेक्शन जोड़े जाएंगे। -कमल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम
