{"_id":"67fc0b6638e5f9e7300fedb5","slug":"storm-came-at-a-speed-of-50-km-per-hour-temperature-dropped-by-4-degrees-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, 4 डिग्री गिरा पारा, टूटकर गिरे पेड़, जनता हुई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, 4 डिग्री गिरा पारा, टूटकर गिरे पेड़, जनता हुई परेशान
Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
सार
आंधी बारिश ने मौसम को राहत तो दी लेकिन पेड़ टूटकर गिरे और लोग परेशान हाल नजर आए। आपको बात दें कि तेज आंधी में कई घरों के टिनशेड उड़ गए।
विज्ञापन
आंधी से गिरा पेड़।
विस्तार
आंधी और बारिश से शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। रविवार को सुबह करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा से पेड़ों की डालियां गिर गईं और बिजली के पोल उखड़ गए, तार भी टूट गए। इस वजह से पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
वहीं तापमान भी औसत से 4 डिग्री कम हो गया। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।तेज हवा से छतों पर रखे टिनशेड भी उड़ गए। हवा की रफ्तार जैसे ही कम हुई बारिश भी शुरू हो गई। इससे खेतों में रखी किसानों की फसल भी भीग गई।चार दिन में यह दूसरी बार है जब आंधी और बारिश हुई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। वहीं सेवापुरी के तिलवार गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक गाय की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे आंधी शुरू हुई। इसका असर शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस, इंडस्टि्रयल एरिया चांदपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में पेड़ों की डालियां गिर गईं। इससे कुछ जगहों पर आवागमन बाधित रहा। शहरी इलाके में रामनगर, लंका, लहुराबीर, चेतगंज, सुंदरपुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली।
ग्रामीण इलाकों भी बाबतपुर, राजातालाब, चोलापुर, शिवपुर आदि जगहों पर भी खेतों में पानी लगने से किसान परेशान हो गए। सेवापुरी क्षेत्र में तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।