फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stop acquisition of land for varanasi airport extension

बनारस के बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण पर रोक

Sat, 04 Aug 2018 03:20 PM IST
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 04 Aug 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Stop acquisition of land for varanasi airport extension
बाबतपुर एयरपोर्ट
बनारस के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर फिलहाल प्रदेश सरकार ने ब्रेक लगा दिया है। एयरपोर्ट अॅथारिटी के जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव पर शासन ने रोक लगा दी है। ऐसे में हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अब प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। शासन के इस निर्णय को एयरपोर्ट के स्थानीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुनियादी सुविधाओं व विकास के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने तीन चरणों में भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को दिया था। इसमें पहले चरण में 300 एकड़ जमीन, दूसरे चरण में 200 एकड़ और तीसरे चरण में 82.97 एकड़ जमीन अधिग्रहीत करने की योजना थी। इसमें बुनियादी सुविधाओं के साथ ही रनवे विस्तार और एप्रन को बढ़ावा दिया जाना था।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथारिटी के इस प्रस्ताव से कई गांव की हजारों आबादी प्रभावित हो रही थी। ऐसे में प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण योजना पर असहमति जता दी है और स्थानीय प्रशासन को इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण करने से रोक का निर्देश दिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट 746 एकड़ में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी सैलानियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी ने रनवे, एप्रन और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 500 एकड़ से ज्यादा जमीन की आवश्यकता जताई थी। एयरपोर्ट विस्तारीकरण में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के बीच में आने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 500 मीटर लंबी टनल बनाने का प्रस्ताव दिया गया था।

इस प्रस्ताव पर एयरपोर्ट अथारिटी और एनएचआईए में सहमति भी बन गई है। मगर, शासन के एयरपोर्ट विस्तारीकरण पर असहमति से फिलहाल पूरी योजना पर ब्रेक लग गया है। उधर, एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की असहमति के बाद नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उनकी आपत्ति के गए बिंदुओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।


जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि एयरपोर्ट अथारिटी के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने स्वीकार नहीं किया है। इसके चलते एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए जमीन अधिग्रहित नहीं की जाएगी। इस निर्णय से एयरपोर्ट के स्थानीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed