{"_id":"5e3882958ebc3e4b455fb995","slug":"stone-pelting-on-vehicle-of-shri-nath-baba-math","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नाथ बाबा मठ के वाहन पर पथराव, बाल-बाल बचे महंथ, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नाथ बाबा मठ के वाहन पर पथराव, बाल-बाल बचे महंथ, एक व्यक्ति घायल
Tue, 04 Feb 2020 01:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
पथराव में टूटा गाड़ी का शीशा
- फोटो : अमर उजाला
श्री नाथ मठ रसड़ा के महंथ कैशलेन्द्र गिरी के वाहन पर सोमवार को साय लगभग 7 बजे मुंडेरा के समीप अकटही गांव के कुछ हमलावरो ने उनकी गाड़ी स्कार्पियो पर अचानक पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पथराव के दौरान गाड़ी में बैठे उनके सहयोगी मनोज कुमार उर्फ टुन्न बाबा घायल हो गये। पथराव से स्कार्पियो के शीशे टूट गये। महंथ कौशलेंद्र गिरी किसी शादी समारोह में बेसवान जा रहे थे तभी लगभग आधा दर्जन लोगों ने तबातोड़ पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पथराव के बाद हमलावर फरार हो गये। महंथ ने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी और बिना कार्यक्रम में गये वापस अपने मठ रसड़ा लौट आये। सुचना पते ही कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिह पुलिस फोर्स के साथ मठ पहुँचे। कुछ देर बाद सीओ केपी सिह भी पहुँच गये। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए जाच शुरू कर दिया।
विज्ञापन