फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stone pelters had killed the coaching operator for abusing him.

Varanasi News: पथराव करने वालों ने गाली देने पर की थी कोचिंग संचालक की हत्या

Fri, 17 Nov 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Stone pelters had killed the coaching operator for abusing him.
जौनपुर/जफराबाद। जफराबाद थाना क्षेत्र के गद्दीपुर में 11 नवंबर की रात में गोली मारकर की गई कोचिंग संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शुक्रवार को चालान कर दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति के घर पर पथराव करके भागते समय आरोपियों को कोचिंग संचालक ने देख लिया था। उसने गाली दी इसलिए आरोपियों ने कोचिंग में जाकर गोली मार दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि कोचिंग संचालक अजेय कुशवाहा पुत्र आलोक मौर्या निवासी गद्दीपुर थाना जफराबाद की हत्या को लेकर टीम गठित की गई थी। टीम ने अलग-अलग बिंदुओं को आधार मानकर जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस शंकरगंज क्राॅसिंग पर मौजूद थी। सूचना मिली कि हत्याकांड के दो आरोपी कहीं भागने वाले हैं। पुलिस ने लखनऊ-वाराणसी रोड पर पहुंच कर गद्दीपुर जाने वाले मार्ग से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम दर्शन उर्फ अनुज मौर्या निवासी गद्दीपुर तथा दूसरे ने अपना नाम विजय शंकर उर्फ सूरज मिश्रा निवासी फरीदपुर बताया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि धीरज मिश्रा निवासी गद्दीपुर के घर पर पथराव कर कोचिंग सेंटर की ओर भागे तो अजेय कुशवाहा उर्फ पूना ने देख लिया तथा गाली देने लगा। ऐसे में वह किसी से बता न दे इस लिए गोली मार दी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जफराबाद किशोर कुमार चौबे, अपराध निरीक्षक हरिनारायण पटेल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed