फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF unit varanasi arrested smuggler who came to deliver arms five pistols and nine magazines

Varanasi: असलहों की डिलीवरी देने आए तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, पांच पिस्टल और नौ मैगजीन बरामद

Fri, 30 Jun 2023 09:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jun 2023 09:26 PM IST
सार

असलहों की डिलीवरी देने आए तस्कर को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को सारनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर से दबोचा। उसके पास से .32 बोर की पांच देसी पिस्टल और नौ मैगजीन बरामद की गई है।  

विज्ञापन
STF unit varanasi arrested smuggler who came to deliver arms five pistols and nine magazines
पुलिस की गिरफ्त में असलहा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को सारनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर से असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से .32 बोर की पांच देसी पिस्टल और नौ मैगजीन बरामद की गई है। आरोपी की पहचान देवरिया जिले के बरहज थाना के लक्ष्मीपुर खोरी निवासी संग्राम सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


संग्राम के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही उसे पुलिस को सौंप दिया गया। एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय स्तर पर असलहों की तस्करी करने वाले तस्करों के संबंध में जानकारी मिली थी। पता लगा कि शुक्रवार को सारनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर असलहों के साथ तस्कर संग्राम सिंह आएगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ब्लैकमेल कर विवाहिता को रिश्तेदार के फार्महाऊस पर बुलाया, दुष्कर्म किया, फिर वीडियो पति को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

असलहा खरीदने वाले भी कार्रवाई की जद में आएंगे

गाजीपुर से कुछ लोग असलहा लेने आएंगे। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी कर संग्राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में असलहा लेने आने वालों के संबंध में अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही वह भी कार्रवाई की जद में आएंगे।

पढ़ाई के दौरान ही चढ़ा असलहा तस्करी का शौक

एसटीएफ की पूछताछ में संग्राम ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात बिहार के सिवान जिले के कटवार निवासी मैनेजर सिंह (वर्तमान में मृत) से हुई थी। मैनेजर सिंह ने उसे बताया कि वह मुंगेर से अवैध असलहे लेकर बेचता है और उससे काफी पैसा मिल जाता है।

मैनेजर सिंह की बात पर विश्वास कर वह भी मुंगेर में असलहा तस्कर सिडडू के पास गया और तीन पिस्टल लेकर बेचा। उस समय एक पिस्टल छह हजार रुपये में मिलती थी। कुछ समय बाद 10 पिस्टल लाया और देवरिया व आसपास के क्षेत्रों में 15 हजार रुपये प्रति असलहा के रेट से बेचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed